Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से झारखंड का विकास संभव: राज्यपाल
    Headlines झारखंड राजनीति

    केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से झारखंड का विकास संभव: राज्यपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से झारखंड का विकास संभव: राज्यपाल

    रांची:  झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है। गंगवार ने झारखंड विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। गंगवार ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है। हम सभी इस विश्वास के पक्षधर हैं। हमारी सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी।’’

     

     

    उन्होंने सदस्यों से लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने एक मजबूत और स्थिर सरकार के लिए अपना जनादेश दिया है। वंचितों को विशेष महत्व देते हुए सरकार सभी को समान अधिकार और सुरक्षा देने और हर दरवाजे तक समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

    गंगवार ने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार और उसकी कंपनियों के पास बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये वापस पाने के लिए सरकार कानूनी रास्ता अपनाएगी।

     

     

    राज्यपाल ने कहा कि पिछली विधानसभा में सरकार ने ओबीसी का कोटा बढ़ाकर 27 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति का 28 प्रतिशत और अनुसूचित जाति का 12 प्रतिशत करने के साथ ही सरना धार्मिक संहिता का प्रस्ताव पारित किया था।

    उन्होंने कहा, ‘‘विधेयक को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है, जो फिलहाल गृह मंत्रालय के पास है। सरकार इसे मंजूरी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।’’

     

     

    गंगवार ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि समृद्ध और प्रगतिशील झारखंड के निर्माण के लिए सभी लोग पूरी लगन से काम करेंगे।

    चार दिवसीय विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ जो बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। सत्र के पहले दो दिन सभी 81 सदस्यों ने शपथ ली और सदन के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गीता जयंती की बधाई
    Next Article दो पीएलएफआई उग्रवादियों की हत्या के तीन दिन बाद जिला प्रशासन पहुंचा गुदड़ी ,गाँव के ग्रामीण मुंडा के साथ बैठक कर ली जानकारी

    Related Posts

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    July 25, 2026

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.