Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: 181.6 KMPH की स्पीड से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा
    Breaking News Headlines

    मोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: 181.6 KMPH की स्पीड से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    एडिलेड. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2.90 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ने 181.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी. हम यहां आपको इसकी सच्चाई बताएंगे.

     

     

     

    सिराज ने डाली 181.6 किमी की स्पीड से गेंद

    यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की है. मोहम्मद सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी जिस पर ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई. इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. फैंस को लगा कि भारतीय गेंदबाज ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, लेकिन यह सच नहीं है. ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण गलत रफ्तार स्क्रीन पर देखने को मिली.

     

     

    सिराज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड?

    मालूम हो कि, सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम दर्ज है. उन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें सिराज की गेंद की जो स्पीड दिखाई गई है वह इससे भी कहीं ज्यादा है. ऐसे में फैंस का दावा है कि उन्होंने शोएब अख्तर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हालांकि, यह सच नहीं है. यह पूरी तरह से ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण हुआ.

    इसी ओवर में मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन आमने-सामने आ गए थे. दरअसल, सिराज अपने ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे, वह रन-अप ले चुके थे. तभी लाबुशेन को साइट स्क्रीन के सामने से एक आदमी गुजरता दिखा. उन्हें अपना ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हुई तो उन्होंने सिराज को गेंद न करने से रोका. लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए. उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फतेह’ का टीजर हुआ रिलीज
    Next Article बेतिया में देवर की हैवानियत, भाभी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.