Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेतिया में देवर की हैवानियत, भाभी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बेतिया में देवर की हैवानियत, भाभी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेतिया. बिहार के बेतिया में एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया. जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां एक युवक अपनी भाभी के कमरे में घुस आया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई की और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दिया. पीडि़ता की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी जुटे तो आरोपी भाग निकला.

     

     

    आनन-फानन में लोग पीड़िता को इलाज के लिए पीएचसी ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है. पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

     

    थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इधर, बैरिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं. उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. इलाज के बाद खून बहना बंद हो गया. फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा. एहतियात के तौर पर उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है.

    पति गांव गया था, तभी घर में घुसा देवर

    महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ रोजगार के लिए पंजाब जा रही थी. शनिवार को पति गांव में किराया मांगने गया था. इसी दौरान देवर उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा. महिला ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और गुस्से में लोहे की रॉड से वार कर दिया. पीड़िता ने आरोपी की पत्नी पर महिला के गले से मंगलसूत्र निकालने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी जुटे तो वे भाग गए. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: 181.6 KMPH की स्पीड से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा
    Next Article RBI: संजय मल्होत्रा बनाए गए नए गवर्नर, शक्तिकांत दास 10 को होंगे रिटायर

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.