Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे, कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी
    Headlines राजनीति

    खरगे, कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खरगे, कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी

     

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण तथा त्याग की मिसाल हैं।

    खरगे ने सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची हिमायती, विपरीत परिस्थितियों में भी अत्यंत शालीनता, गरिमा, त्याग और साहस का परिचय देने वाली श्रीमती गांधी के योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।’’

    खरगे ने कहा, ‘‘मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

    कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे समय की प्रतिष्ठित नेता, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर उनको मेरी शुभकामनाएं और हार्दिक सम्मान। ’’

     

     

    उन्होंने लिखा ‘‘सोनिया गांधी ने कई त्याग किए और भारत के विकास के लिए अद्वितीय योगदान दिया। वह दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में सुशासन के वर्षों के दौरान उनके मार्गदर्शन ने भारत की स्वतंत्रता के बाद विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ’’

    उनके अनुसार, लगातार विषम परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, सोनिया गांधी ने अपनी सार्वजनिक सेवा में बहुत समझदारी और प्रतिबद्धता दिखाई है।

    वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उनका समर्थन और दृष्टिकोण हमारी पार्टी के लिए ताकत का बड़ा स्रोत बना हुआ है।’’

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी देश के लिए त्याग और समर्पण की मिसाल हैं।

     

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष, राजस्थान से राज्यसभा सांसद, देश के लिए त्याग और समर्पण की मिसाल, भारत में अधिकार आधारित राजनीति के युग की स्थापना करने वाली, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना करता हूं।’’

     

     

    कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘निस्वार्थ भाव और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। सही रास्ते, सही साधन और संविधान के मार्गदर्शक सिद्धांतों पर दृढ़ रहने की आवश्यकता पर आपका आग्रह आपको पार्टी और देश के लिए इतना खास बनाता है।’’

    सोनिया गांधी आज 78 साल की हो गईं। वह राज्यसभा सदस्य हैं तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की प्रमुख थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुइयांडीह बाबुडीह घाट पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
    Next Article जमशेदपुर पुलिस कप्तान ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को टाटा जू और जुबली पार्क का कराया भ्रमण.

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.