Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने केंद्र की आलोचना की
    Headlines राजनीति

    दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने केंद्र की आलोचना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने केंद्र की आलोचना की

     

    नयी दिल्ली:  दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर चिंता जताई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली के लोगों को जवाब देने की मांग की।

     

     

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह दिल्ली के करीब 40 प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकतर स्कूलों ने छात्रों को अपने घर वापस जाने को कहा है।

    मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी एकमात्र जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।

    ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली में जबरन वसूली, हत्या और गोलीबारी जैसे सामान्य अपराधों के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं रही। भाजपा नीत केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी एकमात्र जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।’’

     

     

    आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर चिंता व्यक्त की।

    पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘नींद’ से जाग जाना चाहिए क्योंकि स्कूलों को धमकियां दी जा रही हैं।

    इस वर्ष यह दूसरी बार है जब दिल्ली में बड़ी संख्या में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    मई में 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी प्रकार की बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन किसी मामले का समाधान नहीं निकल पाया क्योंकि ईमेल भेजने वाले ने वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का उपयोग किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगायत्री परिवार का 58 वा रक्तदान शिविर संपन्न
    Next Article दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हुई

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.