Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 30 दिनों में टंकियों का परिचालन हो जाएगा सुचारू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    30 दिनों में टंकियों का परिचालन हो जाएगा सुचारू

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    30 दिनों में टंकियों का परिचालन हो जाएगा सुचारू

    *सरयू राय ने लिया पृथ्वी पार्क के सामने बनी टंकी के निर्माण का जायजा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने गुरुवार की सुबह पृथ्वी पार्क (मानगो) के सामने बनी पानी टंकी के निर्माण का जायजा लिया और दोपहर में पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त के साथ मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने को लेकर एक बैठक कर जरूरी निर्देश दिया।

    श्री राय ने 2018 में शिलान्यास होने के बाद पृथ्वी पार्क की पानी टंकी तथा बालीगुमा के पानी टंकी के चालू नहीं होने का कारण पूछा और यह भी जानना चाहा कि टंकियों के परिचालन में अधिकतम कितना समय और लगेगा?

    श्री राय को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वहां बिजली के लिए जो ट्रांसफार्मर लगा है, वह लोड नहीं ले रहा है। इस कारण टंकी में पानी भरने और इसकी जांच करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

    श्री राय को विद्युत विभाग के कार्यपालक ने बताया कि ट्रांसफार्मर में जो समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है। अब आसानी से पानी को टंकी में चढ़ा कर टंकी की सेहत की जांच की जा सकती है। इस पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अधिकतम एक माह में टंकी का परिचालन शुरू हो जाएगा। विधायक सरयू राय ने पेयजल स्वच्छता विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि टंकी से दूर के इलाकों जैसे शंकोसाई, रामनगर, श्यामनगर, शांतिनगर, कृष्णानगर, उलीडीह के आदिवासी इलाके तथा बगानशाही में पानी नहीं पहुँचने की शिकायत रहती है। इसे दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए। एक महीना के अंदर ये समस्याएं खत्म होनी चाहिए।

    पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने श्री राय को बताया कि जहां मानगो पेयजल का इंटकवेल है, वहां दो मोटर पम्प की जरूरत है। जहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है, वहां भी एक मोटर पम्प की जरूरत है। श्री राय ने निर्देश दिया कि इंटकवेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर पम्प एकत्रित स्टैंडबाई जमा रखें ताकि कोई मोटर पम्प खराब हो तो पेयजलापूर्ति बाधित नहीं हो। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पानी के मद में जो वसूली हो रही है, उस राशि से इसी वित्तीय वर्ष में मोटर पम्प खरीद कराने का कार्य किया जाय जिसपर उन्होंने हामी भरा और कहा कि यदि पेयजल स्वच्छता विभाग, मानगो नगर निगम को इसका प्रस्ताव भेजे तो यह कार्य हो सकता है।

    बालीगुमा पानी टंकी इसलिए कार्यरत नहीं हो पा रही है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के ठेकेदार द्वारा बैंक गारंटी दी जानी है। अथॉरिटी से बैंक गारंटी जमा नहीं होने के कारण कार्य सुस्त पड़ हुआ है। विधायक श्री राय ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से बैंक गारंटी जमा कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया और कहा कि ठेकेदार का बकाया बिल यदि कोई हो तो उसका भुगतान शीघ्र किया जाय ताकि बैंक गारंटी जमा करने में संवेदक को सहुलियत हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की जिलावासियों के प्रति दायित्व की खास झलक
    Next Article विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल साधु संत, और सनातन समाज के लोग बांग्लादेश मुद्दे पर कडा विरोध दर्ज कराने पहुंचे उपायुक्त कार्यालय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.