Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अदाणी के एजेंट’ दुबे ने राहुल और विपक्ष के बारे में अपमानजनक बातें कीं, माफी मांगें: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    ‘अदाणी के एजेंट’ दुबे ने राहुल और विपक्ष के बारे में अपमानजनक बातें कीं, माफी मांगें: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘अदाणी के एजेंट’ दुबे ने राहुल और विपक्ष के बारे में अपमानजनक बातें कीं, माफी मांगें: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में लगाए गए आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब अदाणी समूह के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मुद्दा उठाया जाता है तो ‘‘अदाणी के एजेंट’’ और ‘‘स्लीपर सेल’’ सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा विपक्ष के बारे में अपमाजनक बातें करते हैं।

    पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि दुबे अपने शब्द वापस लें और माफी मांगें।

     

     

    दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की संसद, सरकार तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिस पर भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

    भाजपा सांसद ने राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राज्यसभा के कुछ सदस्यों के नामों का उल्लेख किया।

    वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा में हुई जब पूरी कांग्रेस पार्टी, नेता प्रतिपक्ष पर संभल यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा उठा रही थी, तो माननीय लोकसभा अध्यक्ष ने निशिकांत दुबे को शून्यकाल में बोलने की अनुमति दी। इस दौरान एलओपी राहुल गांधी और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो अस्वीकार्य है।’’

    उन्होंने दावा किया, ‘‘जब भी हम अदाणी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं, तो वे (भाजपा) विपक्ष और कांग्रेस पार्टी को गाली देने पर उतर आते हैं। ‘‘अदाणी के एजेंट’’ को केवल एक ही काम दिया गया है कि भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों को बदनाम करो और उनके साथ दुर्व्यवहार करो।’

     

     

    ’

    वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘अदाणी के एजेंट’’ निशिकांत दुबे द्वारा नेता प्रतिपक्ष और प्रियंका गांधी के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश की जनता चाहती है कि अदाणी महाघोटाले पर संसद में चर्चा हो। ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी और सरकार लगातार चर्चा से भाग रहे हैं। सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री जी जिस तरह अदाणी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है।’’

    लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हम अदाणी के खिलाफ बोलते हैं तो संसद के भीतर अदाणी अपने स्लीपर सेल सक्रिय कर देते हैं। आज ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने मोदी और अदाणी के बीच के रिश्ते का सबूत दिया है। प्रश्नकाल में ये बताया भी गया कि जितने भी हवाई अड्डों का निजीकरण किया जा रहा है, उसका फायदा सिर्फ अदाणी की कंपनी को हो रहा है।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘वहीं आज जब हमने राहुल गांधी जी को संभल जाने से रोकने का मुद्दा उठाया तो अध्यक्ष महोदय ने भाजपा के एक सांसद (दुबे) को सदन में घिनौनी बातें रखने का अवसर दे दिया। हमने इससे पहले भी देखा है कि जब भी राहुल गांधी अदाणी के खिलाफ मुखर होते हैं, तो संसद में मौजूद अदाणी के एजेंट हमारे खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इसी का उदाहरण आज हमने सदन में देखा है।’’

    उनके मुताबिक, ‘‘अफसोस है कि इसके थोड़ी देर पहले ही अध्यक्ष महोदय हमें मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे थे, जिसे भाजपा सांसद ने उठाकर फेंक दिया।’’

    गोगोई ने कहा, ‘‘ हमने अध्यक्ष महोदय से यह मांग की है कि वे इस मामले में कड़े कदम उठाएं और भाजपा सांसद अपने शब्दों को वापस लें और माफी मांगें।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशों को परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार है, लेकिन जनहानि का भी ध्यान रखना चाहिए: जयशंकर
    Next Article पीएमएलए के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.