Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले शहीद स्मारक गोलमुरी में संगठन की तरफ से बुधवार को नौसेना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया एवं नेवी जयप्रकाश द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया।
    इसके बाद नौसेना दिवस पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व नौसैनिक सुखविंदर सिंह ने 1971 के युद्ध के विजय की नींव में नेवी की अचूक रणनीति और अपूर्व पराक्रम को विस्तार से बताया.पूर्व नौसैनिक राजेश कुमार पांडे, नवेंद्र गांगुली, शशिभूषण सिंह ने भी अपने विचार साझा किये. पेटी ऑफिसर जयप्रकाश ने युद्ध के दौरान आइएनएस वीर निफ्ट और निर्घट के साथ राजपूत और अक्षय जैसे जहाजों और उनकी तकनीकी विशेषताओं का भी जिक्र किया.मुख्य अतिथि ने मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह शौर्यमय दिन हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए. इसके बाद 1971 के युद्ध में आइएनएस खुकरी के 176 नौसैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. खुकरी के कमान अधिकारी कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला के त्याग समर्पण और नौसैनिक मूल्यों को भी याद किया गया.नौसेना दिवस पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी नौसैनिक साथियों के साथ केक काटकर जीत का जश्न मनाया गया। दीपक शर्मा ने कहा कि सेना के रहते बॉर्डर के अंदर किसी भी दुश्मन की कोई भी चाल सफल नहीं हो सकती। आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा उन रणवीरों के शौर्य और शहादत को याद किया गया।जीत की खुशी में पीएसएसपी सदस्यों ने मिठाई बांटी।इसी ऐतिहासिक शौर्य गाथा के उपलक्ष्य में हर वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवेन्दु गांगुली ने किया।समारोह में तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिक, मातृशक्ति एवं सुभाष बाल सेना की सहभागिता रही. कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय यादव,महामंत्री जितेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, विजय जी, विजय कुमार,किशोर कुमार,दया भूषण,धनंज कुमार सिन्हा, हरि शंकर पाण्डेय,केशव कुमार वर्मा,दीपक शर्मा, एनके गांगुली,कमलेश कुमार ,
    नीरज कुमार,गौतम जायसवाल,जे पी स्वर्णकार, मनजीत सिंह, बिरेश प्रसाद मोहन भारती,मुकेश कुमार सिंह सहित 45 से अधिक पूर्व सैनिक सपरिवार उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ विधायक सविता महतो को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज
    Next Article जामताड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ओबीसर मुर्मू द्वारा खाद आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की गई

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.