Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ विधायक सविता महतो को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ईचागढ़ विधायक सविता महतो को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईचागढ़ विधायक सविता महतो को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल: झारखंड के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली झामुमो विधायक सविता महतो को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। विधायक सविता महतो, जो दिवंगत उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की पत्नी और शहीद निर्मल महतो के परिवार की बहू हैं, को 2024 विधानसभा चुनाव में 77,552 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त हुई।

    यह जीत न केवल विधायक सविता महतो की लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ईचागढ़ की जनता शहीद परिवार के प्रति श्रद्धा और विश्वास व्यक्त कर रही है। उल्लेखनीय है कि 2005 में मधु कोड़ा सरकार के दौरान स्व. सुधीर महतो ने 56,224 वोटों से जीत दर्ज कर उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था, जिससे शहीद परिवार का सम्मान हुआ था।

    *समाज सेवी कार्तिक महतो ने सविता को मंत्री बनने की मांग मुख्यमंत्री से -*

    इस संदर्भ में स्वात्रंता सेनानी स्व धनंजय महतो के पुत्र समाजसेवी कार्तिक महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक सविता महतो को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में शहीद निर्मल महतो का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार की बहू और नवनिर्वाचित विधायक सविता महतो को मंत्री बनाए जाने से न केवल शहीद परिवार का सम्मान होगा, बल्कि राज्य के विकास में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा।

    *_विधायक सविता महतो को मुख्य मंत्री बनने की मांग ईचागढ़ जनता की बनी आवाज_*

    ईचागढ़ की जनता ने इस बार के चुनाव में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं और शहीद परिवार के सम्मान को किस तरह से आगे बढ़ाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी गीता भवन मे 5 दिसंबर से  श्री हरिवंश महापुराण नवाह दिवस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
    Next Article भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.