Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुर्वेद में सघन अनुसंधान का किया आह्वान
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुर्वेद में सघन अनुसंधान का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुर्वेद में सघन अनुसंधान का किया आह्वान

    पुरी:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज मौजूद होने को रेखांकित करते हुए उसमें सघन अनुसंधान की जरूरत पर बल दिया।

    यहां गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि योग और प्रकृति से जुड़े रहकर व्यक्ति आजीवन रोगमुक्त रह सकता है।

    राष्ट्रपति ने आयुर्वेद के विद्यार्थियों से अनुसंधान करने का आह्वान करते हुए कहा,‘‘अनुसंधान किसी भी प्रद्धति को वैज्ञानिक आधार देने में सक्षम है। सबूत से लोगों में विश्वास का वातावरण बनता है और इसी विश्वास से स्वीकार्यता के मार्ग में विस्तार होता है।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ खास रोगों के उपचार के लिए आदिवासियों के बीच प्रचलित उपचार पद्धति के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि कुछ बुजुर्ग जनजातीय लोग विभिन्न बीमारियों और उनके इलाज के लिए आवश्यक जड़ी-बूटियों के बारे में जानते हैं।

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाल समुदाय से संबंधित मुर्मू ने कहा, ‘‘ लेकिन पारंपरिक ज्ञान धीरे-धीरे गायब हो हो रहा है। मैं आशा करती हूं कि आपमें से कुछ को उस उपचार के वैज्ञानिक आधार को खंगालने में दिलचस्पी होगी। ऐसा कर इस पद्धति को विलुप्त होने से बचाया जा सकता है और वह समाज के लिए लाभप्रद भी हो सकता है।’’

    राष्ट्रपति ने कहा कि वह विद्यार्थियों एवं अनुसंधानकर्ताओं का ध्यान राज्य संग्रहालय में संजोकर रखी गयीं ताड़पत्र पांडुलिपियों की ओर आकृष्ट करना चाहेंगी जिनमें आयुर्वेद के बारे में कई सूचनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कई लोगों के घरों में भी ताड़पत्र पांडुलिपियां हैं।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ साहित्य के अलावा ताड़पत्र पांडुलिपियों में चिकित्सा पद्धतियों का विवरण है। इस दिशा में मैं आशा करती हूं कि आप अनुसंधान कर इस छिपी हुई उपचार पद्धति को लोगों के सामने लाने की चेष्टा करेंगे।’’

    उन्होंने कहा कि अब दुनियाभर में लोग योग और आयुर्वेद सीखने के लिए इच्छुक हैं।

     

     

    मुर्मू ने ‘रोगमुक्त रहने के लिए योगयुक्त रहने’ का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘संतुलित आहार अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। योग बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।’’

    आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थी आयुर्वेद में सघन अनुसंधान को अपनाएं।

    इस कार्यक्रम को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर गोली चलाने का प्रयास, पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखण्ड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.