Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब पहुंची
    Headlines

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब पहुंची

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब पहुंची

     

    नयी दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

    राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक्यूआई 268 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 211 दर्ज किया गया।

     

     

    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में इस सप्ताह लगातार सुधार देखा गया है और सोमवार को यहां एक्यूआई 273 था जबकि रविवार को यह 285 दर्ज किया गया था।

    शहर के 39 निगरानी केन्द्रों में से 15 ने बुधवार को वायु गुणवत्ता को ‘मध्यम’ श्रेणी में और शेष ने इसे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।

     

     

     

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा।

    मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
    Next Article गिरिडीह के बोडो स्थित गोदाम में लगी भीषण आग

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.