Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर अब शोएब अख्तर ने उगला जहर, भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ
    Breaking News Headlines

    चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर अब शोएब अख्तर ने उगला जहर, भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्लाबाद. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच सुरक्षा और मेज़बानी के मुद्दों पर लगातार बहस चल रही है. लेकिन आखिरी में सभी पक्षों के बीच एक हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई. जिसे लेकर विस्तार में जानकारी जल्द ही आने की उम्मीद है.

     

     

     

    भारत ने किया पाकिस्तान जाने से इनकार

    चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल कराए जाने से शोएब अख्तर खुश नहीं हैं. दरअसल, पाकिस्तान के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इस सीजन की मेजबानी का अधिकार था. यही वजह है कि वह पूरे टूर्नामेंट को अपने देश में आयोजित करने पर अड़ा हुआ है. लेकिन, बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है.

     

     

    शोएब अख्तर ने कही ये बड़ी बात

    पाकिस्तानी टीवी चैनल पर इस मामले पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि मेजबानी के अधिकार और राजस्व के लिए भुगतान मिलना उचित है और यह सभी को समझ में आता है. उनका मानना है कि पाकिस्तान का रुख भी सही है, क्योंकि पाकिस्तान को अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखनी चाहिए थी. वे इस पर भी जोर देते हैं कि जब पाकिस्तान ने अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी और भारत जैसे देश वहां आने के लिए तैयार नहीं थे, तो भारत को पाकिस्तान के साथ राजस्व साझा करना चाहिए था.

    भारत जाओ और वहीं उन्हें मार के आओ

    हालांकि, अंत में अख्तर ने इसे एक अच्छा कॉल कहा जो कि समझदारी भरा कदम है. अख्तर ने आगे कहा कि भविष्य में भारत में खेलने के मामले में हमें दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए और वहां जाना चाहिए. मेरा मानना हमेशा से रहा है, भारत जाओ और वहीं उन्हें हरा दो. भारत में खेलो और वहीं उन्हें मारके आओ. मैं समझता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पहले ही साइन किया जा चुका था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleICC अध्यक्ष के रूप में जय शाह ने कार्यकाल की शुरुआत की, बार्कले की जगह संभाला पद
    Next Article OMG: सवा लाख की ओला स्कूटी, सर्विस सेंटर ने भेजा 90 हजार का बिल, गुस्साए युवक ने शोरूम के बाहर बरसाए हथौड़े

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.