Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री अकाल तख्त पंथ की शान है,फैसले से साबित हुआ पटना श्री हरमंदिर साहिब पर भी कठोर निर्णय लेने की जरूरत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    श्री अकाल तख्त पंथ की शान है,फैसले से साबित हुआ पटना श्री हरमंदिर साहिब पर भी कठोर निर्णय लेने की जरूरत

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री अकाल तख्त पंथ की शान है,फैसले से साबित हुआ
    पटना श्री हरमंदिर साहिब पर भी कठोर निर्णय लेने की जरूरत
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने पांच सिंह साहिबान द्वारा अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल एवं पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ लिए गए कठोर निर्णय का स्वागत किया है। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार श्री अकाल तख्त साहब के स्थापना के 418 वर्ष पर पांच सिंह साहिबान जत्थेदारों ने सोमवार के फैसले से साबित किया है कि श्री अकाल तख्त महान है और सिख पंथ की शान है।

     

    बड़े से बड़े व्यक्ति यदि कौम और पंथ के प्रति दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ फैसला लेने में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाती है। कौम के जत्थेदारों के फैसले ने प्रत्येक सिख का शीश गर्व से ऊंचा एवं सीना चौड़ा कर दिया है।
    बाबा राम रहीम को माफीनामा देकर जिन जत्थेदारों ने गलती की थी उन्हें भी बख्शा नहीं किया है। इस फैसले ने जत्थेदार साहिब को नई ऊर्जा एवं ताकत दी है कि दुनियावी ताकत के आगे नहीं झुकना है और फैसले लेने में संकोच नहीं करना है।
    वही अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह एवं पांच सिंह साहिबान से आग्रह किया है कि इसी तरह तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी एवं सिंह साहिबान के खिलाफ कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। पिछले तीन सालों से संगत यहां प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी का ड्रामा देख रही है। वे अपने राजनीतिक दलों के रसूख पर माहौल खराब किए हुए हैं। वह नया चुनाव नहीं होने देने के लिए आपस में नूरा कुश्ती करके संगत को भ्रमित कर रहे हैं।

     

    तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी के जत्थेदार को श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कुछ जिम्मेवारी दे रखी है जिसको अभी तक निभाया नहीं गया है। उसका अविलंब पालन करने की जरूरत है।

    फैसले से साबित हुआ पटना श्री हरमंदिर साहिब पर भी कठोर निर्णय लेने की जरूरत श्री अकाल तख्त पंथ की शान है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के विधायक गुलदस्ता लेने में व्यस्त जमशेदपुर पूर्वी के विधायिका पूर्णिमा साहू ने शपथ ग्रहण से पहले वास्तु विहार मे ट्रांसफार्मर का करवाया उद्घाटन
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.