Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा में होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत, रंग बिरंगी रौशनी, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा होंगे आकर्षण का केंद्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची गुरुद्वारा में होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत, रंग बिरंगी रौशनी, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा होंगे आकर्षण का केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साकची गुरुद्वारा में होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत, रंग बिरंगी रौशनी, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा होंगे आकर्षण का केंद्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा पालकी साहिब का स्वागत मनोरम और दर्शनीय होता है और इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची प्रबंधन एक बार फिर पालकी साहिब के भव्य स्वागत के लिए जोर शोर से जुटा है।

     

    सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वेँ प्रकाशपर्व 6 जनवरी, 2025 को टेल्को से निकलने वाले नगर कीर्तन का स्वागत साकची में रंग बिरंगी रौशनी, आतिशबाजी और पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा करते हुए किया जायेगा। यह निर्णय साकची गुरुद्वारा प्रबंधन की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने की। बैठक में मौजूद शमशेर सिंह सोनी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, जसबीर सिंह गाँधी, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छिते, स्त्री सत्संग सभा की गुरमीत कौर, मंजीत कौर, जोगिन्दर कौर तथा सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था के राज कौर, कमलजीत कौर और गुरमीत कौर सिद्धू ने लंगर सेवा संबंधित काफी उपयोगी विचार रखे।

     

    निशान सिंह ने बताया कि दो जनवरी से प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलेगी और साकची के विभिन्न परिक्षेत्र में भ्रमण करेगी जिसके रूट मैप की रुपरेखा तैयार की जा रही है जिसकी जिम्मेदारी प्रितपाल सिंह और हरविंदर सिंह को दी गयी है। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को अखंड पाठ आरंभ किया जायेगा जिसकी समाप्ति छः जनवरी को होगी।

     

    निशान सिंह ने जमशेदपुर की समस्त संगत से अपील की है कि इस भव्य स्वागत के साक्षी बने क्योंकि साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा। सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि नगरकीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की दर्शनीय वर्षा की जायेगी। निशान सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नगरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। बैठक की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन मंच सचिव सुरजीत सिंह छिते ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ता के बाढ़ यूसीएल की बागजाता माइंस के खिलाफ आंदोलन टला
    Next Article पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, कल आएगा फैसला

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.