Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ता के बाढ़ यूसीएल की बागजाता माइंस के खिलाफ आंदोलन टला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वार्ता के बाढ़ यूसीएल की बागजाता माइंस के खिलाफ आंदोलन टला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वार्ता के बाढ़ यूसीएल की बागजाता माइंस के खिलाफ आंदोलन टला

    * सड़क जाम शुरू होने के बाढ़ मैनेजमेंट ने किया बातचीत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला
    बागजाता माइंस के रेंज समूह के मजदूरों का आंदोलन यूसिल प्रबंधक के साथ वार्ता के बाद 16 दिसंबर तक स्थगित किया गया । वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने वार्ता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बागजाता माइंस के रेंज समूह के मजदूर विगत 8 महीनों से बंद अपने रोजगार की मांग को लेकर 02 दिसम्बर से चक्का जाम और 3 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन बंदी को सोमवार सुबह 7 बजे से मजदूरों द्वारा मदनटोला और बाकड़ा के बीच सड़क जाम कर किया गया था । सड़क जाम होने से सुबह के पाली के मजदूरों को ले जा रहें बस को रोक दिया गया ।

     

     

    बस में सवार मजदूर घंटों भर सड़क में ही फंसा रहा। बाद में जाम स्थल से माइंस परिसर तक बस के मजदूर पैदल ही माइंस परिसर तक गए और अपना अपना ड्यूटी ज्वाइनिंग किए । सुबह के पाली के मजदूर अपना अपना ड्यूटी ज्वाइनिंग करने से माइंस सुचारू रूप से चला । मजदूरों का आंदोलन को देखते हुए यूसिल के महा प्रबंधक (खान) मनोरंजन महली ने अपने दूत अपर प्रबंधक कार्मिक टी भट्टाचार्य को भेजकर दिन के 12 बजे बागजाता माइंस परिसर में आंदोलन मजदूरों के साथ वार्ता के लिए बुलाया गया । बागजाता माइंस कार्यालय में महा- प्रबंधक (खान) मनोरंजन महली के अध्यक्षता में रेंज समूह के मजदूरों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता में यूसिल प्रबंधक द्वारा लिखित भरोसा दिया गया की आगामी 15 दिसम्बर तक टेंडर प्रक्रिया पूरा हो जाएगा और 16 दिसंबर से सभी 41 मजदूरों को कार्य पर बहाली होने पर सहमति बना।

     

     

    कार्य प्रारंभ होने की महा प्रबंधक (खान) द्वारा लिखित भरोसा दिए जान के बाद सभी मजदूरों ने सहमति जताते हुए अपने आंदोलन को आगामी 16 दिसंबर तक स्थगित किया गया । मजदूरों ने कहा की लिखित भरोसा देने के बाद भी कार्य चालू होने में प्रबंधक यदि दूसरा कोई बहाना बनाता है तो रेंज समूह के मजदूर आनेवाले दिनों में अपना आंदोलन को पुनः शुरू किया जाएगा ।

     

     

    वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित जिप प्रतिनिधि व पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने यूसिल प्रबंधक के समक्ष स्थानीय लोगों को जानकारी दिए बगैर बाहर के लोगों को बहाल करने सम्बन्धी सवाल करते हुए स्थानीय डिप्लोमा एवं आईटीआई बेरोजगार युवकों को माइंस में प्राथमिकता देने की मांग की गई । बुद्धेश्वर मुर्मू की मांग पर प्रबंधक ने स्थानीय को प्राथमिकता देने की बात कही । वार्ता में परबत हांसदा (मुखिया), सुभाष महली,सूजन मार्डी,प्रभात हांसदा, कृष्ण हांसदा, रविन्द्र नाथ हेंब्रम, लादू सोरेन, मूची राम भकत,जगन्नाथ भकत,मनोहर कैबत्ता,सहदेव महली,श्याम चरण हांसदा, कृष्णा सोरेन, कुंवर हांसदा,श्याम हांसदा,दुर्योधन कैबर्ता , दीपक कैबर्ता,प्रकाश कैबर्ता भादो राम हांसदा राम राय हांसदा आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच राम बालक राय की निधन पर शोकसभा आयोजित
    Next Article साकची गुरुद्वारा में होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत, रंग बिरंगी रौशनी, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा होंगे आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.