Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25 एस० आर० रुंगटा ग्रुप को पराजित कर स्टूडेंट क्लब बना चैंपियन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25 एस० आर० रुंगटा ग्रुप को पराजित कर स्टूडेंट क्लब बना चैंपियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25
    एस० आर० रुंगटा ग्रुप को पराजित कर स्टूडेंट क्लब बना चैंपियन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चाईबासा
    पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए फाईनल मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने एस० आर० रुंगटा ग्रुप को 29 रनों से पराजित कर न सिर्फ बी-डिविजन का विजेता बनने का गौरव हासिल किया बल्कि अगले सत्र से ए-डिविजन में खेलने की पात्रता भी हासिल कर ली।

     

    चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस एस० आर० रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब की पूरी टीम 29.1 ओवर में 159 रन बनाकर आल आउट हो गई। हलांकि स्टूडेंट क्लब के पाँच महत्वपूर्ण विकेट मात्र 46 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम सस्ते में निपट जाएगी परंतु बाद के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहूँचाया। स्टूडेंट क्लब की ओर से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने सात चौकों एवं एक छक्का की मदद से मात्र 40 गेदों पर 49 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य बल्लेबाजों में मो० शाकिब ने 21, मोअज्जम खान ने 18, कप्तान मो० वसीम ने 16 तथा अतुल ने 11 रन बनाए। एस० आर० रूंगटा ग्रुप की ओर से अमित कुमार सिंह ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि विजय रोहित एवं श्याम शर्मा को दो-दो तथा अभिषेक महतो एवं कुलदीप केशव को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।

     

     

    जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर रूंगटा ग्रुप की पूरी टीम 24.5 ओवर में 130 रन बनाकर आल आउट हो गई और 29 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी। एस० आर० रुंगटा ग्रुप की ओर से सचिन कुमार ने तीन छक्कों की मदद से 26 रन, विजय रोहित ने 21 रन, पिछले पाँच मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने वाले कप्तान अभिषेक कच्छप ने 20 रन, कुलदीप केशव ने 17 रन तथा अभिषेक कुमार महतो ने 10 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब चाईबासा की ओर से आकाश यादव ने 32 रन देकर तीन विकेट, तौसिफ एहसान ने 35 रन देकर तीन विकेट तथा अतुल ने 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मनीष कुमार को एक सफलता हाथ लगी जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओबीसी मोर्चा राम नरेश पाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जश्न
    Next Article ॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच राम बालक राय की निधन पर शोकसभा आयोजित

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.