Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड बीजेपी में हार पर हाहाकार संगठन में होगा परिवर्तन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड बीजेपी में हार पर हाहाकार संगठन में होगा परिवर्तन

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड बीजेपी में हार पर हाहाकार संगठन में होगा परिवर्तन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हुई अप्रत्याशित हार के कारणों को तलाशने में बीजेपी इन दिनों जुटी हुई है. जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड में मिली हार पर हाहाकार मचा है
    दो दिवसीय समीक्षा बैठक के पहले दिन पहली बैठक चुनाव मैदान में हार का सामना करने वाले पार्टी प्रत्याशियों के साथ हुई.

    रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में कई घंटों तक चली इस समीक्षा बैठक में हार की वजहों को बताया गया.

    इस समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान हुई कठिनाई और हार की वजह की जानकारी दी गई. ज्यादातर लोगों ने मंईयां योजना के प्रति लोगों का आकर्षण और सत्ता पक्ष के द्वारा चुनाव में जमकर पैसा खर्च किए जाने के कारण को हार की मुख्य वजह बताई. जानकारी के मुताबिक समीक्षा बैठक के दौरान हारे हुए प्रत्याशियों के द्वारा संगठन के अंदर चुनाव के दौरान देखी गई खामियों को बताते हुए जमकर भड़ास निकाली गयी.

    बंद कमरे में हुई इस बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता चुपचाप बातों को सुनते रहे बीच-बीच में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी पार्टी नेताओं के द्वारा रखी जा रही बातों को नोट करते दिखे

    हार के कारणों को तलाश में जुटी भारतीय जनता पार्टी का या मैराथन बैठक रविवार को भी जारी रहेगा. रांची में चल रही इस दो दिवसीय बैठक के बाद आगामी 3 दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें संगठन की आगे की रूपरेखा तय होगी.
    समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व परिवर्तन के मूड में भी दिख रही है

     

    झारखंड बीजेपी में हार पर हाहाकार संगठन में होगा परिवर्तन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन
    Next Article मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.