Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित,1 दिसम्बर 2024 को होगी परीक्षा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित,1 दिसम्बर 2024 को होगी परीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित,1 दिसम्बर 2024 को होगी परीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2024 को आयोजित चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

     

     

    ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान ने कहा दिनांक 1 दिसम्बर 2024 को आयोजित चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जिला के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किये जाऐंगे। परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

     

    सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, इसके अलावे वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, परीक्षार्थियों के प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग की जाएगी। उन्होने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए। बज्रगृह से परीक्षा केन्द्र तक परीक्षा संबंधी कागजातों की निर्वाध एवं समय पर पहुंचे यह सुनिश्चत कराये। इसके अलावे परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा, जिसका दुरभाष नम्बर 0657-2440111/ 7004219058 जारी किया गया है।

     

     

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री ऋषभ गर्ग ने कहा परीक्षा के दौरान अफवाह की स्थिति न हो इसके लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क, सजग एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कक्ष तथा वरीय अधिकारियों को सूचित करें। वहीं सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष ने कहा परीक्षा केन्द्रों एवं उसके आस-पास शांति एवं विधि व्यवस्था के निमित पुलिस बल सदैव भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में महिला पुलिस की अलग से तैनाती रहेगी।

    बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री गौतम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक इलियास खान के द्वारा जरूरतमंदों में कंबल बांटा गया
    Next Article भारतीय संस्कृति और इतिहास में नन्दी की महत्ता पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    July 2, 2026

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    July 2, 2026

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ अब ‘ओजोन प्रदूषण’ का नया खतरा: क्या है समाधान?

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.