Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, जारी रहेंगी ग्रैप-4 की पाबंदियां
    Headlines

    दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, जारी रहेंगी ग्रैप-4 की पाबंदियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, जारी रहेंगी ग्रैप-4 की पाबंदियां
    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 396 है. वहीं, कुछ इलाकों में यह स्तर 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

     

     

    दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 416, आनंद विहार में 431, अशोक विहार में 420, और जहांगीरपुरी में 422 दर्ज किया गया है. इसके अलावा, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ्रक्तढ्ढ 412, मंदिर मार्ग में 409, और मुंडका में 443 के स्तर पर पहुंच गया है.

    इसके अलावा, नरेला में 415, नेहरू नगर में 420, पटपडग़ंज में 409, और पंजाबी बाग में 413 के आंकड़े सामने आए हैं. रोहिणी में 432, शादीपुर में 423, सोनिया विहार में 425, विवेक विहार में 432 और वजीरपुर में 423 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है. इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचने के कारण यह प्रदूषण अब स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक बन गया है.

     

     

    बता दें कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया गया है. ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है.

    आपको बताते चलें, प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है. ग्रैप-4 लागू होने के बाद प्रतिबंध सबसे ज्यादा और सबसे कड़े होते हैं. राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभल हिंसा पीड़ित से कोरे कागज पर दस्तखत लेने के मामले पर संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय : अखिलेश
    Next Article मधुआबेड़ा गाँव में बाल विवाह के खिलाफ जेएसएलपीएस महिलाओं ने ली शपथ

    Related Posts

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    June 30, 2026

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    June 30, 2026

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.