Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा भुईंयाडीह स्थित भवपाली आवास पर संगठन बैठक सह जन जागरण के विषयों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा भुईंयाडीह स्थित भवपाली आवास पर संगठन बैठक सह जन जागरण के विषयों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा भुईंयाडीह स्थित भवपाली आवास पर संगठन बैठक सह जन जागरण के विषयों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा सोमवार को भुईंयाडीह स्थित उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय जी के “भवपाली” आवास पर बैठक सह सामाजिक जागरूकता के विषयों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक का आरंभ पूर्वी सिंहभूम ईकाई की उपाध्यक्ष और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी कृष्णा सिन्हा जी के द्वारा ग्राहक गीत गाकर किया गया ।इस बैठक सह काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष रहे प्रतिष्ठित साहित्यकार और शिक्षाविद त्रिपाठी सियारमण जी। सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित कर इस बैठक सह काव्य गोष्ठी का आरंभ किया गया ।

     

    स्वागत वक्तव्य दिया पर्यावरण आयाम के सहप्रमुख अमलेंदु कुमार जी ने।
    प्रांत अध्यक्ष डाॅ कल्याणी कबीर ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे हैं साहित्यकार और शिक्षाविद त्रिपाठी सिया रमन जी का सम्मान किया। महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल ने संगठन के विचारधारा और ग्राहक जागरूकता के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी और सभी को इस विषय पर जागृत रहने का संदेश दिया ।

     

    बैठक के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें “जागो ग्राहक जागो” और “ग्राहक के अधिकार” को केंद्र में रखकर अमलेंदु कुमार जी और सरिता सिंह जी ने काव्य पाठ किया। “लव जेहाद” पर बात रखी संघ के कर्मठ सदस्य अजय प्रजापति जी ने। कवि माधव पांडे निर्मल जी ने भारत के यश और गौरव का बखान करते हुए काव्य पाठ किया।

     

    हरिहर राय जी और गीतकार राजेंद्र कुमार सिंह जी ने पर्यावरण की सुरक्षा पर कविता पढा। सुधी पाठक के रूप में सदस्य मीरा गुप्ता, पूनम जी और अजय चौबे जी उपस्थित रहे।
    संचालन किया प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा जी ने और धन्यवाद ज्ञापन दिया प्रांतीय सदस्य सरिता सिंह जी ने। उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी के द्वारा कल्याण मंत्र के वाचन के साथ यह बैठक सह काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.बी.एम.एस.कॉलेज के विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का भ्रमण किया
    Next Article टिनप्लेट आंध्र क्लब पहुंची पूर्णिमा साहू

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.