Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्णिमा साहू की शानदार जीत पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा 26 और 27 नवंबर को निकालेगी भव्य आभार यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्णिमा साहू की शानदार जीत पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा 26 और 27 नवंबर को निकालेगी भव्य आभार यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णिमा साहू की शानदार जीत पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा 26 और 27 नवंबर को निकालेगी भव्य आभार यात्रा

    *मंडल क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी यात्रा, पूर्णिमा साहू व्यक्त करेंगी सभी का धन्यवाद*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे क्षेत्र में आभार यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को अपार जनसमर्थन और विश्वास व्यक्त करने हेतु क्षेत्र के सभी मतदाताओं और समर्थकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया जाएगा। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू स्वयं शामिल होंगी और जनता के विश्वास और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लेंगी। यह यात्रा 26 और 27 नवंबर को पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से गुजरेगी। यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने और इसे सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सोमवार को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर रूपरेखा बनाई जाएगी। वहीं, मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता घर घर जा कर प्रत्येक घरों तक आभार पत्र सभी घरों तक पहुंचाएंगी और मतदाताओं का धन्यवाद प्रकट करेंगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आभार यात्रा मंडलों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा की भव्यता और समन्वय के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे। बताया कि आभार यात्रा को लेकर कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है और सभी कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

    आभार यात्रा के निमित्त मंडलों की बैठक और रूप रेखा बनाने के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी:
    सीतारामडेरा – गुंजन यादव
    बिरसानगर- भूपेंद्र सिंह
    बर्मामाइंस- मिथिलेश सिंह यादव
    गोलमुरी- दिनेश कुमार
    साकची पुर्वी- संजीव सिंह
    टेल्को- राकेश सिंह
    बारीडीह – खेमलाल चौधरी

    इसके साथ ही, आगामी दिनों में बूथ स्तरीय विधानसभा सम्मेलन आयोजित कर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने की योजना बनाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय की जीत की खुशी में लड्डू वितरण
    Next Article डॉ. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान लौटाया- राकेश साहू

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.