Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कृति, खान-पान, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    संस्कृति, खान-पान, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संस्कृति, खान-पान, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

    जॉर्जटाउन (गुयाना):  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संस्कृति, खान-पान तथा क्रिकेट भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ते हैं और ये समानताएं दोनों देशों के बीच मित्रता का मजबूत आधार हैं।

    प्रधानमंत्री ने गुयाना में बृहस्पतिवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना की और कैरेबियाई राष्ट्र के विकास में उसके योगदान की प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा मूल्य मित्रता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से तीन चीजें- संस्कृति, खानपान और क्रिकेट भारत और गुयाना को गहराई से जोड़ती हैं।’’

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों को अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम विविधता को केवल समायोजित करने के नहीं, बल्कि जश्न मनाने के आधार के रूप में देखते हैं। हमारे देश ये दिखाते हैं कि सांस्कृतिक विविधता किस प्रकार हमारी ताकत है।’’

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय-गुयाना समुदाय की भोजन संबंधी एक अनूठी परंपरा है जिसमें भारतीय और गुयाना दोनों तत्वों का मिश्रण है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘क्रिकेट के प्रति प्रेम भी हमारे देशों को आपस में जोड़ता है। यह सिर्फ एक खेल नहीं है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमारी राष्ट्रीय पहचान में गहराई से समाया हुआ है।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कई क्रिकेट प्रशंसकों ने इस वर्ष आपके द्वारा आयोजित टी-20 विश्व कप का आनंद लिया। गुयाना में ‘टीम इन ब्लू’ (भारतीय टीम) के मैच के दौरान आपके उत्साह को भारत में भी सुना जा सकता था।’’

    उन्होंने भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना करते हुए कहा , ‘‘आपने स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने गुयाना को सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए काम किया है।’’

    मोदी ने प्रवासी समुदाय को ‘‘राष्ट्रदूत’’ बताते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति और मूल्यों के राजदूत हैं।

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत-गुयाना समुदाय का यह ‘‘दोहरा सौभाग्य’’ है कि गुयाना उसकी ‘‘मातृभूमि’’ और ‘‘भारत माता’’ उसकी ‘‘पैतृक भूमि’’ है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दो दशक पहले की गुयाना की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि वह ‘‘एक जिज्ञासु यात्री के तौर पर देश आए’’ थे।

    उन्होंने कहा कि तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है लेकिन ‘‘गुयाना के मेरे भाइयों और बहनों का प्रेम और स्नेह वैसा ही है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अनुभव ने इस बात की पुष्टि की है कि आप किसी भारतीय को भारत से बाहर ले जा सकते हैं लेकिन किसी भारतीय से मन से भारत को नहीं निकाल सकते।’’

    मोदी ने भारत और गुयाना को जोड़ने वाले ‘‘साझा इतिहास’’ पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष किया। दोनों राष्ट्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेम और विविधता के लिए सम्मान है।’’

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमारा एक साझा भविष्य है जिसे हम आकार देना चाहते हैं। हम विकास और प्रगति की आकांक्षाओं, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के प्रति प्रतिबद्धता और न्यायपूर्ण एवं समावेशी वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।’’

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं और इसे ‘‘बेहद विशेष सामुदायिक कार्यक्रम’’ बताया।

    विदेश मंत्रालय ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस कार्यक्रम के जरिए बड़े भारतीय परिवार के जुड़ने का मौका मिला।’’

    मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना की। उन्होंने भारत की विकास गाथा पर प्रकाश डाला और उन्हें अपनी पैतृक भूमि आने का निमंत्रण दिया।’’

    प्रधानमंत्री बुधवार को गुयाना पहुंचे जो 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस कैरेबियाई देश की पहली यात्रा है।

    प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया।

    क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी खान-पान संस्कृति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के दर्शनशास्त्र विभाग में “विश्व दर्शन दिवस” कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न
    Next Article सपा संस्थापक मुलायम सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.