Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महान कीर्तन दरबार, गुरु नानक सेवा दल की तैयारी शुरू अगले साल से जिम्मेदारी ले नई पीढ़ी : मंटू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महान कीर्तन दरबार, गुरु नानक सेवा दल की तैयारी शुरू अगले साल से जिम्मेदारी ले नई पीढ़ी : मंटू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महान कीर्तन दरबार, गुरु नानक सेवा दल की तैयारी शुरू
    अगले साल से जिम्मेदारी ले नई पीढ़ी : मंटू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व के वर्षों की भांति शहर का सिख समुदाय इस साल की विदाई तथा नए साल का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में बैठकर मनाए, इसकी तैयारी आयोजक संस्था गुरु नानक सेवा दल ने शुरू कर दी है।
    साकची गुरुद्वारा के गुरु रामदास लंगर हॉल में हुई पहली बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने जानकारी साझी करते हुए बताया कि सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह कथा वाचक श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरकीरत सिंह तथा भाई कमलजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के साथ ही गुरुद्वारा साहब साकची के हजूरी रागी जत्थे ने 30 एवं 31 दिसंबर के महान कीर्तन दरबार में हाजिरी भरने की हामी प्रदान कर दी है।
    उन्होंने बताया कि 30 एवं 31 दिसंबर के दोपहर में गुरु का अटूट लंगर तथा शाम के दीवान में सिख जत्थेबंदियों द्वारा रिफ्रेशमेंट का इंतजाम रहेगा। सभी सिख जत्थेबंदियों की और से भरपूर सहयोग का आश्वासन उन्हें मिल चुका है।
    अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, डा उधम सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, हरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह काके ने कहा कि संगत को दो दिन का इंतजार रहता है और हमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा जिम्मेदारी देने की जरूरत है। सोनारी के प्रधान तारा सिंह ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने तथा जोड़ने का आग्रह किया, इस पर प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि अगले साल से युवा के मजबूत कंधों पर कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी रहेगी।
    बैठक में लंगर की जिम्मेवारी सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू तथा जोड़ों की सेवा सिख नौजवान सभा साकची यूनिट को सौंप दी गई।
    हरविंदर सिंह मंटू की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत जत्थेदार जरनैल सिंह ने अरदास से की। इसमें सरदार दलबीर सिंह, तरसेम सिंह सेम्मे, सुखविंदर सिंह, साहिब सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, हरभजन सिंह पप्पू, निक्के सिंह, रेखराज सिंह रिकी, युवराज सिंह जुगनू, अमरीक सिंह, पप्पू भाटिया नानक सिंह, अवतार सिंह, साबी सिंह बलबीर सिंह काकू, तरनप्रीत सिंह बन्नी, ताज प्रीत सिंह, रौनक सिंह, प्रिंस सिंह, ट्विंकल सिंह, श्याम सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह, रोहित दीप सिंह, कुलविंदर सिंह आदि शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रैक पर उतरने को तैयार है गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन, 7 स्टार होटल की सारी खूबियों से है लैस
    Next Article झारखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष रहे रविंद्र नाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र नाला विधानसभा क्षेत्र वासियों को दिया खास संदेश

    Related Posts

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 10, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.