Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बन्ना गुप्ता पहुंचे मधुपुर
    Breaking News Headlines झारखंड

    दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बन्ना गुप्ता पहुंचे मधुपुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बन्ना गुप्ता पहुंचे मधुपुर

    बन्ना गुप्ता ने हफीजुल हसन के लिए मांगे वोट

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए रामगढ़, झरिया, धनबाद, मधुपुर के दौरे पर हैं. इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक बन्ना गुप्ता मधुपुर पहुंचे. उन्होंने विभिन्न बैठकों के माध्यम से हफीजुल हसन के लिए वोट मांगे. हफीजुल हसन वैसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर कार्य किया है. गांवो से शहर को जोड़ने वाली हर सड़क का पुनःनिर्माण व चौड़ीकरण करवाया. उन्होंने मधुपुर को महिला कॉलेज और खेल का स्टेडियम प्रदान किया.

     

    मार्गो मुंडा प्रखंड में निर्मित डिग्री कॉलेज अपने आप में हसन साहब की एक बड़ी उपलब्धि रही. विकास के दृष्टिकोण से पिछड़े हुए मार्गो मुंडा प्रखंड में सड़कों के जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्यों द्वारा उस प्रखंड की सूरत बदल दी है.बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है. एक ओर नफरत बढ़ाने वाले, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाजपा समर्थित लोग हैं. दूसरी ओर शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है.

     

     

    बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में वैश्य समुदाय की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने पिछड़ा वर्ग को मान सम्मान दिया है. सदैव वैश्य हित की बात कही है. अब हमारा कर्तव्य है कि हमलोग झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन को भारी बहुमत से जितायें. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की हर माता और बहन के खाते को मईया योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है. बैठक में सोनू गुप्ता, अरविंद यादव, मोहम्मद हसनैन, उत्तम शाह, बालजीवन शाह, जयशंकर शाह, डॉ अनूप कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे. बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में में छोटी छोटी कई बैठकों में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को मतदान करने का आह्वान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल मेडिकल कॉलेज में इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के 28 वे वार्षिक सम्मेलन का हुआ उद्घाटन
    Next Article चांडिल:सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर की हत्या

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.