Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झांसी: मेडिकल कॉलेज के NICU में आग लगने से 10 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख
    Headlines उत्तर प्रदेश

    झांसी: मेडिकल कॉलेज के NICU में आग लगने से 10 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झांसी: मेडिकल कॉलेज के NICU में आग लगने से 10 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख
    झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 मासूमों की मौत हो गई, जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय NICU में कुल 54 बच्चे भर्ती थे. फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 37 बच्चों को सुरक्षित निकाला. हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है।

     

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे “हृदयविदारक घटना” बताते हुए शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये तत्काल मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रशासन को 12 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और स्वास्थ्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा राहत कार्यों की निगरानी के लिए झांसी पहुंचे.

     

     

    झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका है, और हादसे के पीछे के सभी कारणों की गहन जांच की जा रही है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं. झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुधा सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज प्राथमिकता पर किया जा रहा है. अधिकारियों ने रातभर चलाए गए बचाव कार्य की निगरानी की. अस्पताल प्रशासन ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक करने का वादा किया है.

    घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों को रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, सीएम योगी ने जिला प्रशासन से इस हादसे की रिपोर्ट 12 घंटे के अंदर मांगी है. सीएम योगी ने मृतक बच्चों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये और पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है.

     

     

    अखिलेश यादव ने लगाया लापरवाही का आरोप- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, आग का कारण ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है. ये सीधे-सीधे चिकित्सीय प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही का या फिर खराब क्वालिटी के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का मामला है. इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो. मुख्यमंत्री जी को (सीएम योगी) चुनावी प्रचार छोड़कर, सब ठीक होने के झूठे दावे छोड़कर, स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए. जिन्होंनें अपने बच्चे गंवाएं हैं, वो परिवार वाले ही इसका दुख-दर्द समझ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन से हराकर सीरिज जीती
    Next Article छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.