Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखाईडीह के ग्रामीणों ने अपने गांव में किया मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जताया आभार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लखाईडीह के ग्रामीणों ने अपने गांव में किया मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जताया आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लखाईडीह के ग्रामीणों ने अपने गांव में किया मतदान, बूथ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जताया आभार

    *मतदान केंद्र बनने से उत्साहित मतदाताओं ने जमकर किया वोट

    डुमरिया प्रखंड के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में पहाड़ियों से घिरे लखाईडीह गांव के ग्रामीण विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर काफी उत्साहित थे। लखाईडीह के मतदाता इससे पहले भीतर आमदा के 274 नंबर बूथ पर वोटिंग करने जाते थे। इस बार नया बूथ लाखाईडीह गांव में स्थापित किया गया । भीतर आमदा से लखाईडीह की दूरी मुख्य सड़क से लगभग 24 किलोमीटर है और पहाड़ जंगल के रास्ते यह दूरी करीब 3 किलोमीटर है। पोटका विधानसभा क्षेत्र का लखाईडीह गांव झारखंड एवं ओडिशा के बॉर्डर पर स्थित है। यह गांव शैडो एरिया के रूप में जाना जाता है और पूरी आबादी अनुसूचित जनजाति की है। यहां मोबाइल नेटवर्क की भी सुविधा नहीं है।

     

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान स्थानीय निवासियों ने समाचार पत्रों के माध्यम से लखाईडीह में पोलिंग बूथ बनाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रयासों से लखाईडीह में नया बूथ स्थापित किया गया। गांव में बूथ बनने के उपरांत यहां के उत्साहित मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन आयोग को धन्यवाद भी कहा। ग्राम प्रधान ने खुशी जताते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के रवि कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल का आभार प्रकट किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड से ग्राम प्रधान की फोन पर भी बातचीत हुई।

     

     

     

    ग्रामीणों को लोकतंत्र के प्रति उनके अधिकार को दिलाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन का यह सार्थक पहल रंग लाया और विधानसभा चुनाव के मतदान में यहां के ग्रामीणों का उत्साह देखते बना। उनका उमंग जमकर मतदान में परिलक्षित हुआ। इस गांव के लोगों के सुदूर अवस्थित मतदान केंद्र का पूर्व में मतदान लगभग 30-32 प्रतिशत तक रहता था, वहीं इस बार लखाईडीह गांव में ही मतदान केंद्र स्थापित होने पर यह बढ़कर 80.15% हो गया। विधानसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान में लखाईडीह के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू की पुत्री सलमा टुडू गांव के इस नए मतदान केंद्र की पहली मतदाता बनी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेन्नई चिकित्सक पर हमला: गोवा आईएमए ने कहा कि ऐसी हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून जरूरी
    Next Article उच्चतम न्यायालय दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई करेगा

    Related Posts

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा में छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त, 50 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया डीबी रोड-बड़ौदा घाट मार्ग

    November 12, 2026

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल लाई रंग, फिर चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

    November 12, 2026

    बड़ौदा घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला पार्षद और मुखिया ने खुद लगाई झाड़ू

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा में छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त, 50 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया डीबी रोड-बड़ौदा घाट मार्ग

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल लाई रंग, फिर चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

    बड़ौदा घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला पार्षद और मुखिया ने खुद लगाई झाड़ू

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    Dafabet Casino Online App & Mobile Guide for Indian Players

    Dafabet VIP Guide: Unlock Exclusive Perks for Indian Players

    Pistolo Casino Bonus – Πλήρης οδηγός: εγγραφή, KYC, πληρωμές, mobile app & ασφάλεια

    Pistolo Casino Com – Πληρωμές, Μεθόδους Κατάθεσης & Γρήγορες Αναλήψεις στην Ελλάδα

    Pistolo Greece – οδηγός εφαρμογής και κινητής εμπειρίας

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.