Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विधानसभा चुनाव 2019 में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 18-11-2019 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा. प्र. से.) ने समाहरणालय में मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया।*

    *मौके पर उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने कहा कि मतदान हर व्यस्क भारतीय नागरिक का अधिकार है एवं लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर आपको प्रदान करता है। जितने लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा, आगे बढ़ेगा और दुनिया के अन्य लोकतंत्रों के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि लोग एवं यहां कार्यरत कर्मी यहा सेल्फी प्वाइंट के पास सेल्फी खिंचवाकर सोशल मीडिया में डालें ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के प्रति जागरूक हों और मतदाताओं की संख्या अधिक से अधिक बढ़े। युवा ही देश के कर्णधार हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सहभागिता जरूरी है।*

    *उन्होंनें उम्मीद जताई कि इस अभियान से युवा मतदाता आकर्षित होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ साथ मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा इस तरह के अभियान विधान सभा चुनाव 2019 को और भी बेहतर बनाएंगे। सोशल मीडिया आज के दौर में सबसे बड़ी संदेश वाहक के रूप में काम कर रही है, इस तरह के मुहिम से सोशल मीडिया में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।*

    *मौके पर उपायुक्त ने मौजूद सभी से अपील की सेल्फी प्वाइंट मे आकर सेल्फी ले और इस मुहिम को सफल बनाएं उन्होंने जिले के सभी लोगो, अधिकारियों, कर्मचारियों को सेल्फी खिंचवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, मोतिउर रहमान संदीप कुमार, नलिनी चौबे, रानी झा, कोषागार पदाधिकारी रवि रोशन, भू अर्जन पदाधिकारी अंजना दास,प्रधान मांझी,अन्य कर्मी सहित अन्य पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी बोले, हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने तैयार, संसद का सत्र शुरू
    Next Article सभी बैंकर्स के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया बैठक

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.