Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास पुरूष के 5 साल सीएम रहते मालिकाना हक का मामला क्यों नहीं सुलझा : शिव शंकर सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विकास पुरूष के 5 साल सीएम रहते मालिकाना हक का मामला क्यों नहीं सुलझा : शिव शंकर सिंह

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विकास पुरूष के 5 साल सीएम रहते मालिकाना हक का मामला क्यों नहीं सुलझा : शिव शंकर सिंह*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर* : विधानसभा चुनाव में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को समय सीमा खत्म होने के ठीक पहले जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने अपनी ताकत दिखाई और एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से लेकर बारीडीह हरि मैदान तक का लंबा रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए. महारैली के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से मिले अपार जनसमर्थन से यदि उनके माथे जीत का सेहरा सजता है तो यह कार्यकर्ताओं की, मतदाताओं की और एक-एक जनता की जीत होगी, जो जमशेदपुर पूर्वी में बदलाव चाहते हैं.

    प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मिले भारी समर्थन को लेकर सभी का आभार जताते हुए कहा कि पूरे 81 विधानसभा क्षेत्रों में जमशेदपुर पूर्वी एक मात्र ऐसी विधानसभा रही जहां एक निर्दलीय को चुनाव हराने के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपने शीर्ष नेता तक को यानी सभी स्टार प्रचारकों को उतार दिया. जबकि मेरे लिए यहां के मतदाता, कार्यकर्ता और जनता ही स्टार प्रचारक रहे. जनता न तो बड़े घर की बहू को चुनना चाहती है जिसके पास पहुंचना मुश्किल होगा और न ही टूरिस्ट नेता चाहती है जो अपने सांसद काल में 100 दिन भी जमशेदपुर में नहीं रहे. उन्हें अपने बीच में रहने वाले और 24 घंटे सदैव उनके साथ रहने वाला व्यक्ति चाहिए. वोटरों के अंदर का गुस्सा और उबाल इस बार ऐसा है कि उन्होंने मन बना लिया है कि 23 नवंबर को फिर से नया इतिहास रचते हुए दोनों बड़े दलों को परास्त करते हुए निर्दलीय को जीत दिलाएंगे.

    *विकास पुरूष नहीं खुलवा सके केबल कंपनी*

    शिव शंकर सिंह प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमकर हमलावर दिखे. बिना नाम लिए केवल विकास पुरूष का संबोधन कर उन्होंने सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा कि क्या केवल सड़क और नाली बनवा देना ही विकास पुरूष की निशानी है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बनने से लेकर राज्य के सीएम रहने तक के 25 सालों में आखिर उन्होंने क्यों नहीं 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मामला सुलझाया जबकि उनके नेतृत्व में राज्य में बहुमत की सरकार थी. उन्होंने इस दिशा में पहल क्यों की. जमशेदपुर के 10 हजार से अधिक परिवारों की जरूरत पूरी करने व रोजगार देने वाले केबल कंपनी को खुलवाने की पहल आखिर उन्होंने क्यों नहीं की. अपने 25 साल में उन्होंने यहां के कितने युवाओं को रोजगार दिलाने की या नए रोजगार के अवसर पैदा करने की पहल की. टाटा मोटर्स में अस्थायी लोगों को स्थायी कराने की दिशा में उन्होंने क्या पहल की ?

    86 बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम रहते इन बस्तियों में पानी और बिजली के लिए लोग मोहताज क्यों बने हुए हैं, युवा रोजगार की तलाश छोड़ क्यों नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, एमजीएम की स्थिति क्यों खराब है, कितने लोग अपने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल जाने की क्षमता रखते हैं. विकास के नाम पर केवल झूठ लोगों के सामने परोसा गया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय पार्टी की ओर से जमकर पैसा पानी की तरह बहाया गया ताकि एक निर्दलीय को चुनाव में हराया जा सके लेकिन फिर भी उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा क्योंकि यहां की जनता नए विकल्प को अपनाते हुए अपना मन बना चुकी है.

    विकास पुरूष के 5 साल सीएम रहते मालिकाना हक का मामला क्यों नहीं सुलझा : शिव शंकर सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछह विधानसभा में चुनाव कराने आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, ईवीएम- मतदान सामग्री तैयार
    Next Article आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.