Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीरा मुंडा ने बागबेड़ा के सात पंचायत क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मीरा मुंडा ने बागबेड़ा के सात पंचायत क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीरा मुंडा ने बागबेड़ा के सात पंचायत क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    जन समर्थन मिलने से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी और जोश में कार्यकर्ता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पोटका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा मुंडा ने रविवार को बागबेड़ा क्षेत्र की सात पंचायतों में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया.इनमे पूर्वी बागबेड़ा, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, उत्तरी बागबेड़ा, पश्चिमी बागबेड़ा, दक्षिणी बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत शामिल है। इस दौरान क्षेत्र की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिला, खासकर महिलाओं ने मीरा मुंडा को जीत के प्रति आश्वस्त किया। महिलाएं अपने बीच मीरा मुंडा को पाकर खासे उत्साहित थीं। इस दौरान भाजपा समर्थक मीरा मुंडा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. जन संपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने मीरा मुंडा को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मीरा मुंडा ने लोगो को आश्वस्त किया कि एनडीए समर्थित भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच गारंटी शामिल किया है, जिसका अनुपालन सरकार गठन के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार अनेक काम कर रही है। अब किसी महिला को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा, न उसको सम्पति से बेदखल होने दिया जाएगा , जैसा आज विधायक कर रहे है.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनाने पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर एवं वर्ष में दो बार मुफ्त सिलेंडर देने की योजना, बेरोजगार युवाओं को भत्ता एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति प्राथमिकताएं हैं। इसी तरह क्षेत्र में कमीशन खोरी बंद करा कर सरकारी योजनाओं को धरती पर उतारा जाएगा. उन्होंने विधायक संजीव सरदार के एक एक गलत कारनामे को उजागर किया.जनसंपर्क के दौरान लोगों का भारी समर्थन मिलने पर भाजपा प्रत्याशी काफी उत्साहित दिखीं। जनसंपर्क में बागबेड़ा मंडल के कर्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनैना मोहंती ने मधुआबेड़ा गाँव में डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान, समीर मोहंती के लिए मांगा वोट
    Next Article बेहतरीन नागरिक सुविधाओं के लिए सिलेंडर छाप पर वोट दें-सरयू राय

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.