Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधानसभा से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताएं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पोटका विधानसभा से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधानसभा से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताएं। उक्त बातें भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्रनाथ सरदार, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री गणेश सरदार,अजजा जिला मंत्री मनोज सरदार,वरिष्ठ नेता होेपना महाली आदि ने हाता स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित एक संवाद दाता सम्मलेन में कही। इस सम्मेलन में नेताओं ने कहा कि पोटका विधानसभा में पिछले पाँच वर्षों में विकास योजनाओं में जिस तरह से भ्रष्टाचार व कमीशन का खेल खेला गया,यह किसी से छिपा नहीं है। क्षेत्र के सभी प्रखंड,अंचल कार्यालय व थाना में एक भी काम बिना पैसा का नही होता है। सभी से जगह से एक मोटी रकम हर महीना यहां के स्थानीय विधायक को कमीशन के तौर पर दिया जाता है जिससे यहां के पदाधिकारी व कर्मचारीयों के द्वारा किसी भी तरह के काम में खुलेआम पैसा का माँग किया जाता है। जमीन का म्यूटेशन, खतियान की ऑनलाइन एंट्री, जनवितरण प्रणाली के कार्ड धारियों में राशन वितरण में कटौती, आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार वितरण में अनियमितता व अन्य विकास योजनाओं में खुलेआम पैसा लिया जाता है। नेताओं ने कहा कि पोटका में स्थानीय विधायक के भयादोहन व भारी राशि कमीशन मांगे जाने के डर से कोई भी ठेकेदार यहां काम करना नहीं चाहता है जिसके कारण कई सड़कों का दर्जनों बार रि टेंडर निकलता पर कोई ठेकेदार डर से टेंडर नहीं डालता है। विगत दिनों पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया गया परन्तु आज तक एक भी ईटा जोड़ नही पाया। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भूमिज भाषा को जेटेट एवं जेएसएसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल किया गया था परंतु झामुमो की सरकार ने इसे हटा दिया गया और स्थानीय विधायक जो खुद भूमिज समाज से है इस संबंध में कुछ नही कर पाए जिससे स्पष्ट होता है कि इनकी अपनी ही सरकार में कोई पूछ नही है। विधायक की लापरवाही के कारण भूमिज समाज के हजारों छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पोटका की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा जी को भारी मतों से जिताने का काम करेगी।नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पुनः भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की खेल को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। हमारे विरोधी यह प्रचार कर रहे है कि अगर मीरा मुंडा चुनाव जीतती है तो पोटका के सभी प्रखंड क्षेत्र में एक एक कार्यालय खोला जाएगा। यहीं से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस संवाददाता सम्मेलन में मुखिया श्रीमति दुखनीमाई सरदार, श्रीमती देवी भूमिज,दुलाल मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर स्थित मगध सम्राट हॉस्पिटल के गैराज से स्कूटी चोरी करते धराए दो नाबालिक, अस्पताल कर्मियों द्वारा दोनों चोर को रंगे हाथ दबोच सौंपा पुलिस के हाथ।
    Next Article छत्तीसगढ़ की विधायक ने बन्ना और झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूछा

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.