Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया
    डरबन. साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला

    खेला गया. दोनों टीमों की बीच पहला मुकाबला डरबन में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

     

     

    इस बीच पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 202 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर सात चौके और 10 छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 33 रन बनाए.

     

     

     

    साउथ अफ्रीका की टीम को गेराल्ड कोएत्ज़ी ने पहली कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. गेराल्ड कोएत्ज़ी के अलावा मार्को जानसन, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर और पैट्रिक क्रूगर ने एक-एक विकेट लिए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 203 रन बनाने थे.

     

     

     

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का भी आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को कप्तान एडेन मार्कराम के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 17.5 ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन के अलावा गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 23 रन बनाए.

    दूसरी तरफ, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के अलावा आवेश खान ने दो विकेट लिए. सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 10 नवंबर को रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड: आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री के सहयोगी के परिसरों समेत कई स्थानों पर की छापेमारी
    Next Article फिरोजाबाद: भीषण सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    May 14, 2026

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    May 14, 2026

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.