Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना गुप्ता ने भाटिया बस्ती और ग्वाला बस्ती में जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बन्ना गुप्ता ने भाटिया बस्ती और ग्वाला बस्ती में जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना गुप्ता ने भाटिया बस्ती और ग्वाला बस्ती में जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कदमा के भाटिया बस्ती और ग्वाला बस्ती में जनसंपर्क किया. बस्ती के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है. वे जिन गलियों और कॉलोनियों से निकल रहे थे. लोग बाहर निकल कर माल्यार्पण कर रहे थे और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे थे. पदयात्रा समाप्त होते होते एक विशाल जनसमूह उनके साथ जुड़ते चला गया. मतदाताओं ने कहा कि वे लोग अपना वोट बन्ना गुप्ता द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए पंजा छाप पर करेंगे. मतदाताओं ने कहा कि जब भी वे लोग किसी काम से बन्ना गुप्ता के पास गए हैं, उन्होंने कभी किसी को निराश नहीं किया बल्कि त्वरित कारवाई की है. बस्ती की बुजुर्ग महिलाओं ने बन्ना गुप्ता को भरपूर आशीर्वाद दिया. पदयात्रा के पूर्व वे दुर्गा बाड़ी पहुंचे और माँ का आशीर्वाद लिया.

    *अपने क्षेत्र के विभिन्न लोगों के घर पहुंचे बन्ना और लिया खरना का प्रसाद*

    आस्था और पवित्रता के पर्व छठ का खरना के अवसर पर बन्ना गुप्ता क्षेत्र की जनता और कार्यकर्त्ताओं के घर पर पहुंचे और खरना का प्रसाद ग्रहण किया. वे मानगो में विपिन झा, राजेंद्र गुप्ता, टिंकू शर्मा, ममता देवी, मनोज शर्मा, नितेश मित्तल, नितेश पोद्दार, रत्नेश, मोती शाह, मंटू यादव, सोनारी में बबन शुक्ला, कदमा में मनीष रजक, सुमित झा, अजय सिंह, संजय तिवारी, सेंटी रजक और पिंटू रजक आदि कार्यकर्त्ताओं के घर पर पहुंचे और प्रसाद लिया. उन्होंने क्षेत्र की जनता को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व नदियों की पूजा, स्वच्छता और पवित्रता का पर्व है. हम सबका कर्तव्य बनता है कि नदियों को स्वच्छ रखें. आप सब दोमुहानी संगम पर आएं और देखें कि यह घाट कितना सुंदर बन चुका है. अगले पांच सालों में इस घाट का और विकास किया जाएगा.

    *छत्तीसगढी, बंगभाषी, जनजातीय और मारवाड़ी समुदाय ने दिया बन्ना को समर्थन*

    इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ बैठक की और आशीर्वाद मांगा. छत्तीसगढी, बंगभाषी, जनजातीय और मारवाड़ी समुदाय ने बन्ना गुप्ता को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. विभिन्न समाज के खास व आमजनों ने बन्ना गुप्ता को विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में हम सभी आपके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को देखकर क्रमांक एक पर पंजा छाप पर वोट करेंगे.

    *राहुल गांधी नौ नवंबर को गांधी मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित*

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और जन जन के नेता राहुल गांधी का जमशेदपुर आगमन हो रहा है. वे नौ नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मानगो गांधी मैदान में पहुंचेगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

    *वैश्य समुदाय का समर्थन बन्ना गुप्ता को – गोपाल शरण गर्ग*
    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के कदमा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की 81 सीटों में एक मात्र सीट पर अग्रवंशी प्रत्याशी बन्ना गुप्ता चुनावी मैदान में है. अतएव पूरे झारखंड के वैश्य समुदाय, अग्रवाल एवं मारवाड़ी वर्ग का कर्तव्य बनता है कि उन्हें पूर्ण समर्थन करें. वैसे भी हमलोग हर सभा सम्मेलन में कहते हैं कि जो नेता हमारे समाजहित की बात करेगा, वही वैश्य समुदाय का मत प्राप्त करेगा. आज एक जुट होकर समाज की एकता को दिखाने का वो वक्त आ गया है. बन्ना गुप्ता पिछली बार 22583 मतों से विजयी हुए थे. यदि वैश्य समुदाय एक मुश्त वोट कर दे, तो वे इस बार पचास हजार मतों से विजयी होंगे. पहली बार जमशेदपुर में किसी जनप्रतिनिधि ने अपनी विधायक निधि से ‘अग्रसेन द्वार’ का निर्माण करवाया है. पहली बार झारखंड से किसी जनप्रतिनिधि ने अग्रोहा धाम पहुंच कर माता आद्यलक्ष्मी और भगवान अग्रसेन को माथा नवाया. बन्ना गुप्ता अद्वितीय नेता है. मैं वैश्य समुदाय के हर वर्ग के लोगों से विनम्र अपील करता हूँ कि ईवीएम के क्रमांक एक में पंजा छाप पर वोट देकर भारी मतों से बन्ना गुप्ता को विजयी बनाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी
    Next Article स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का जाना दुखद, लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.