Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुसाबनी की पंतजलि योग शिक्षिका आशा कुमार को स्वामी रामदेव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुसाबनी की पंतजलि योग शिक्षिका आशा कुमार को स्वामी रामदेव

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुसाबनी की पंतजलि योग शिक्षिका आशा कुमार को स्वामी रामदेव ने किया सम्मानित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुसाबनी-पतंजलि महिला योग समिति की ओर से हरिद्वार में संचालित मुख्य योग शिक्षक शिविरों की श्रृंखला के पांच दिवसीय शिविर के समापन पर मुसाबनी की योग शिक्षिका आशा कुमार को स्वामी रामदेव ने सम्मानित किया एवं उन्हें घर-घर में योग के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने का आशीर्वाद दिया। आशा कुमार के पति सुरेंद्र कुमार यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में काम करते हैं। स्वामी रामदेव के हाथों सम्मानित होने पर मुसाबनी के लोगों व उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड से लगभग 200 की संख्या में योग शिक्षक भाग लेने हरिद्वार गए थे। समापन सत्र को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि ने समाज में लिंगभेद समाप्त कर महिलाओं को भी सम्मान दिया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की भूमिका में अहम बताया। योगगुरु स्वामी रामदेव पतंजलि महिला योग समिति की ओर से संचालित मुख्य योग शिक्षक शिविरों की श्रृंखला के पांच दिवसीय शिविर के समापन पर बोल रहे था। उन्होंने कहा कि शिविर पूरे विश्व में योग की अलख जगाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। महिला शिविर का संचालन महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी आचार्या देवप्रिया ने किया। इसमें झारखंड के जिला प्रभारी सुधा झा के नेतृत्व जिले से दर्जनों योग शिक्षिकाओं की टीम हरिद्वार गई थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की स्थिति बेलगाम, एनडीए ही ठीक करेगीःसरयू राय
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.