Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्टी से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण, जमशेदपुर पूर्वी के सम्मान से समझौता नहीं : शिव शंकर सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पार्टी से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण, जमशेदपुर पूर्वी के सम्मान से समझौता नहीं : शिव शंकर सिंह

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्टी से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण, जमशेदपुर पूर्वी के सम्मान से समझौता नहीं : शिव शंकर सिंह

    महिलाओं का अपमान करने वाले कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से अपने निष्कासन पर शिव शंकर सिंह ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इसे पार्टी के प्रति लंबे समय तक समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता के लिए अपमानजनक कहा है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा की ओर से जारी विधानभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 30 नेताओं के निष्कासन की सूची जारी की गई थी।

    शिव शंकर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह 35 साल से भी अधिक समय से पूरे निःस्वार्थ भाव और निष्ठा से संगठन की सेवा में तत्पर रहे और पार्टी के आदर्शों व नीतियों के अनुरूप पार्टी व संगठन को मजबूत करने का कार्य किया लेकिन इस विधानसभा चुनाव में जब हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ एक बड़े नेता के आगे पार्टी ने समपर्ण कर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले उम्मीदवार को चुनाव मैदान मे उतारा तो इससे समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान को चोट पहुंची और उन्हें कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता के आग्रह और भारी दबाब के चलते चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

    उन्होंने दावा किया कि पार्टी की यह कार्रवाई वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने और जमशेदपुर पूर्वी की जनता को अपना गुलाम समझने वाले बड़े नेता के दबाब में हुई है, इससे समर्पित भाव से पार्टी के लिए कार्य करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं के सम्मान को चोट पहुंचेगी। ऐसे लोगों को यहां की जनता 2019 के चुनाव की तरह ही एक बार फिर इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

    *महिलाओं का अपमान करने वाले जनता के हितैषी कैसे*

    मंगलवार से चार दिवसीय छठ महापर्व के शुरू होने के मौके पर समस्त क्षेत्र वासियों को अपनी शुभकामना देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शिवशंकर सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के अटल साहस और विश्वास को समर्पित यह त्यौहार हममें भगवान सूर्य की भांति नई उर्जा का संचार करता है। नीलडीह के ग्वाला बस्ती और सिदगोड़ा समेत कई अन्य इलाकों में महिलाओं की टोली के साथ जनसंपर्क अभियान करने के दौरान उन्होंने महिलाओं के सम्मान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपमान करने वाले कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते। महिलाओं को निरंतर अपमानित करने वाले आज कैसे माताओं और बहनों के सम्मान और रक्षा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यहां की समस्त जनता भली-भांति जानती है कि कैसे उनके पति ने पूर्व में महिलाओं का अपमान किया है।

    चुनावी जनसंपर्क व प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं से मिल रहे भारी जनसमर्थन से उत्साहित शिव शंकर सिंह ने कहा कि माताएं और बहनें बखूबी यह समझती हैं कि कैसे पिछले 30 सालों में शिव शंकर सिंह ने उनका बेटा और भाई बनकर उनकी मुश्किल घड़ियों में उनके साथ खड़ा रहा है। ऐसे में मातृशक्ति की सुरक्षा, स्वावलंबन व सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    चुनावी पदयात्रा सह जनसंपर्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और घर-घर जाकर मतदाताओं से गैस चूल्हा छाप के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। लोगों ने जगह-जगह निर्दलीय उम्मीदवार का भरपूर स्वागत और अभिनंदन करते हुए चुनाव में उन्हें परिवारवाद के खिलाफ पूरा समर्थन देने की बात कही।

    *बुधवार को जारी होगा संकल्प पत्र*

    जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेंगे। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वह संकल्प पत्र के प्रमुख विषयों पर अपने विचारों को भी साझा करेंगे। इससे पहले संकल्प पत्र को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय से नंबर जारी कर मतदाताओं से सुझाव भी मांगे गए थे, जिसके आधार पर ही संकल्प पत्र को तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पूर्व में भी कई बार शिव शंकर सिंह कह चुके हैं कि उनका मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति के खिलाफ अभियान पर होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठव्रतियों के लिए सीढ़ी-सड़क दुरुस्त करे प्रशासनःसरयू राय
    Next Article पूर्वी में छठ व्रतियों के लिए सुविधायें बढ़ायेंगे-पूर्णिमा साहू

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.