Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजाना सैकड़ो की संख्या में विभिन्न दल छोड़कर कार्यकर्ता जेएमएम में हो रहे है शामिल,रवींद्रनाथ महतो दे रहे हैं सदस्यता
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    रोजाना सैकड़ो की संख्या में विभिन्न दल छोड़कर कार्यकर्ता जेएमएम में हो रहे है शामिल,रवींद्रनाथ महतो दे रहे हैं सदस्यता

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोजाना सैकड़ो की संख्या में विभिन्न दल छोड़कर कार्यकर्ता जेएमएम में हो रहे है शामिल,रवींद्रनाथ महतो दे रहे हैं सदस्यता

    1932 का खतियान आदिवासी सरना धर्म कोड को भारतीय जनता पार्टी ने लागू नहीं होने दिया,आदिवासी मूलवासी विरोधी है भाजपा:रवींद्रनाथ महतो

    भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री,मंडल महामंत्री,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित लगभग 5 सौ कार्यकर्ता जेएमएम में शामिल:रवींद्रनाथ महतो

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला विधानसभा में नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो की इस समय ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है और जनसंपर्क अभियान का उन्हें सफलता भी हाथ लगते दिखाई दे रहा है।आपको बता दें विभिन्न दल छोड़कर कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं। कभी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता नाला स्थित झामुमो कार्यालय में जाकर रविंद्र नाथ महतो के समक्ष पार्टी के सदस्यता ले रहे हैं तो कहीं कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष को अपने गांव बुलाकर सैकड़ो की संख्या में झामुमो ज्वाइन कर रहे हैं।आपको बता दे बीते दिन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता परिमल मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा छोड़कर नाला स्थित झामुमो कार्यालय में स्पीकर रविंद्र नाथ के मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जेएमएम का दामन थामा।वहीं बीते कल फतेहपुर में जिला महामंत्री विभा देवी अपने साथ लगभग सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं भाजपा छोड़ कर रवींद्रनाथ महतो के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामी।वही आपको बता दें आज सोमवार को विधानसभा अंतर्गत कालीपहाड़ी,सरबेदीया तथा सुल्तानपुर में विभिन्न दल से कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में जॉइंन हुए और स्पीकर के समक्ष पार्टी की सदस्यता लिया ।वही फतेहपुर प्रखंड के पालाजोड़ी में भाजपा के मंडल महामंत्री अजित यादव,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम राय सहित काफी संख्या में जेएमएम योगदान समारोह आयोजित कर रवींद्रनाथ महतो के समक्ष भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जेएमएम का दामन थामा।मौके पर नाला के स्थानीय विधायक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष व झामुमो उम्मीदवार रविंद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ जात-पात की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी का विकास से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है ।बीते 18 साल तक भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में राज किया लेकिन कोई ऐसा महत्वपूर्ण कदम जनता के हित में नहीं उठाया। लेकिन पिछले 5 साल के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी जनता के हित में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाकर लोगों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बना रहे हैं।कहा भारतीय जनता पार्टी अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल नहीं भेजती तो और भी बहुत सारे महत्वपूर्ण काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड की जनता के लिए किया जा सकता था ।वहीं कुछ समय कोरोना ने भी बर्बाद किया ।लेकिन इन सब तमाम विकट परिस्थितियों के बावजूद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो महत्वपूर्ण काम जनता के हित में किया वह कहीं ना कहीं सराहनीय विषय है ।पिछले 18 साल तक भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा कदम नहीं उठाया। कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना ,बिजली बिल माफी योजना, अबुआ आवास योजना,200 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराना ,2 लाख रूपए तक कृषि लोन माफ करना , छात्रों के आगे की शिक्षा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराना सहित बहुत सारी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम होगी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया है।आज महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लखपति बना रहे हैं। कहा कि दिसंबर महीना से 18 वर्ष से लेकर 49 वर्ष तक की महिलाओं को ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे जो 3 साल में लगभग लखपति के करीब और 4 साल में लखपति पार कर जाएंगी महीलाएं। ऐसे में अब महिलाएं काफी सशक्त हो जाएगी। कहा भारतीय जनता पार्टी आदिवासी विरोधी व मूलवासी विरोधी है। कहा 1932 खतियान भी केंद्र की सरकार ने लागू होने नहीं दिया। वहीं आदिवासी का जो एक पहचान है सरना धर्म कोड वह भी लागू होने नहीं दिया ।जबकि विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने आदिवासी सरना धर्म कोड को लागू नहीं होने दिया ।ऐसे में समझा जा सकता है कि भाजपा आदिवासी व मूलवासी के कितने विरोधी है।कहा ऐसे में हम झारखंड वासियों को चिंतन और मंथन करने की आवश्यकता है। यही नहीं रवींद्रनाथ महतो ने यह भी कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान नाला विधानसभा में जितना काम हुआ है अब तक कोई भी विधायक इतना काम अगर क्या है तो निश्चित रूप से आप उन्हें वोट डाल सकते हैं और अगर मैं नाला विधानसभा के लिए बहुत सारा काम किया हूं अगर आपको लगता है कि मैं सच में काम किया हूं तो फिर आपका वोट कहीं ना कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के झोली में ही जाना उचित होगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण काम के लिए वह लगातार प्रयास में रहे हैं कई बार बोर्ड की बैठक की गई है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार की वजह से उस काम को पूरा नहीं होने दिया जा रहा है। लेकिन आप लोगों का अगर आशीर्वाद रहा तो आने वाले 5 साल के दौरान मैं किसी भी कीमत पर प्लास्थली रेल लाइन को हर हाल में बहाल कराऊंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article यूवाओ का रुझान आजसू के तरफ , प्रदेश में एनडीए की सरकार तय – सहीस

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.