Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगाःसरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगाःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगाःसरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को दावा किया कि एनडीए ना सिर्फ जमशेदपुर पश्चिमी बल्कि तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है.

    वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से मिलानी हॉल में सरयू राय के समर्थन में निषाद सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि अब जब आपने हमें समर्थन दे दिया तो वह यह मान कर चल रहे हैं अब उनकी जीत सुनिश्चित है.

    सरयू राय ने कहा कि बस्तियों में एक खतरनाक काम हो रहा है. अब बस्तियों में अपराधियों को जमा किया जा रहा है. गिरोहबंदी हो रही है. अपराधी लोगों को धमका रहे हैं. बड़े बिजनेसमैन को धमकाया जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि वे हाजिरी लगाएं. हाजिरी लगाने आएं तो खाली हाथ न आएं. मतलब कुछ लेकर जाएं. भय का माहौल है. अत्याचार का माहौल है. डर का माहौल है. हम लोग भय के इस माहौल को खत्म करेंगे. अब भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगा.

    श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़, दोनों सीट हम लोग जीतने जा रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिम की सीट को अच्छे मार्जिन से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि निषाद समाज के कई लोगों से उनके निजी संबंध रहे हैं.

    श्री राय ने कहा कि पांच साल पहले जन सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य उन्होंने कराये थे. अब जिन कार्यों को वह पूरा न कर पाए, वो आज भी उसी तरह से अधूरे हैं. वह लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं और हर जगह लोग बताते हैं कि पेयजल की भारी दिक्कत है. उन्होंने बताया कि मानगो में एक नल होता था और उसके सामने पानी लेने वालों की लंबी कतार लगती थी. इसी दृश्य ने उन्हें मानगो पेयजल परियोजना शुरु करने की प्रेरणा दी. दुर्भाग्य यह कि अब पानी आना बंद हो गया है. लोग शिकायत कर रहे हैं.

    श्री राय ने कहा कि अस्पताल का शिलान्यास हम लोगों के सरकार के कार्यकाल में हो गया था. अस्पताल बन गया पर पानी की व्यवस्था ही नहीं है. मंत्री जी वाहवाही तो ले रहे हैं पर पानी का पता ही नहीं. फिर काहे कि वाहवाही.

    श्री राय ने बताया कि वह लिट्टी चौक से लेकर एनएच 33 तक 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और पुल 40 करोड़ में बनवा रहे हैं. बन्ना गुप्ता उसी स्वर्णरेखा नदी पर 471 करोड़ में फ्लाईओवर बनवा रहे हैं. उन्होंने इसमें एस्टीमेट और डिजाइन घोटाला की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता भारी-भरकम काम करते हैं ताकि ठीक से पैसे आएं. इनकी रुचि इसमें ही है.

    श्री राय ने कहा कि अब तो पेयजल कनेक्शन के लिए 30 से 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही है. सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है. उन्हें बस्ती वालों ने बताया कि हर कनेक्शन के लिए बहुत ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं. पेयजल कनेक्शन देने में भी करप्शन हो रहा है.
    उन्होंने कहा कि विकास साहनी जी को याद होगा कि हम लोग घर-घर जाकर समस्या पूछते थे. जो समाधान हमारे वश में होता था, हम लोग करते थे. अब सब बदल गया. राजनीति बदल गई. अब हम लोगों को बुलाया जाता है कि काम हो तो आइए.

    निषाद सम्मेलन को बिहार से आए दोनों मंत्रियों- श्रवण कुमार और मदन सहनी ने भी संबोधित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा अभिजित सिंह , सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र महिंदर पाल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की उपस्थिति में मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न
    Next Article सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.