Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनीति सत्ता या शासन में भागीदारी नहीं बल्कि जनसमस्याओं को दूर करने और शासन में जनभागीदारी बढ़ाने का है माध्यम: शिव शंकर सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    राजनीति सत्ता या शासन में भागीदारी नहीं बल्कि जनसमस्याओं को दूर करने और शासन में जनभागीदारी बढ़ाने का है माध्यम: शिव शंकर सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजनीति सत्ता या शासन में भागीदारी नहीं बल्कि जनसमस्याओं को दूर करने और शासन में जनभागीदारी बढ़ाने का है माध्यम: शिव शंकर सिंह

    जमशेदपुर पूर्वी के लोगों से बदलाव लाने की अपील

    पूरे प्रदेश की निगाहें टाटा नगरी के चर्चित विधानसभा पर

    जमशेदपुर: पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारधारा और उन्हें अपना आदर्श बताने वालों की राजनीति अलग वर्तमान समय में लोगों की शासन में भागीदारी सुनिश्चित करने के स्थान पर केवल परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देने की हो गई है, जिससे छुटकारा पा कर ही हम लोगों की, आम जनता की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. यह कहना है पूर्व भाजपा नेता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह का. सोमवार को अपने प्रचार सह जनसंपर्क अभियान को तेजी लाते हुए उन्होंने लगभग एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान किया.

    अभियान के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा कि पिछले तीस साल उन्होंने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए राजनीति नहीं की बल्कि जनसेवा कर उन समस्याओं में वह लोगों के साथ खड़े रहे और उसे दूर करने का भरसक प्रयास किया लेकिन इन सालों में ही जमशेदपुर पूर्वी ने जिन्हें अपना जनप्रतिनिधि बनाया ओ उन पर भरोसा जताया, आज वह परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देने के लिए राजनीति से अंजान एक ऐसे व्यक्ति को चुनाव मैदान में खड़ा कर चुके हैं, जिसका रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथों में जाना तय है, इसलिए इस बार सभी मतदाताओं से अपील है कि वह ऐसे व्यक्ति का चुनाव करें, जो किसी रिमोट कंट्रोल से न चले और केवल लोगों की बातों को सुनें व उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें.

    *बुजुर्गों से मिल रहे सम्मान से हैं अभिभूत*

    सोमवार को भुइयांडीह कल्याण नगर, आनंदनगर, नामदा बस्ती, भुइयांडीह ग्वाला बस्ती, ओल्ड केबल टाऊन के साथ साथ जनसंपर्क अभियान सह पदयात्रा बारीडीह और नीलडीह भी पहुंची, जहां उन्हें क्षेत्र के मतदाताओं खासकर बुजुर्ग मतदाताओं और आम लोगों का भी भरपूर साथ मिला. सभी मोहल्लों में बुजुर्गों ने निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का माला पहना कर स्वागत किया तो तो वहीं इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का पैर छूकर उनसे जीत का आशीर्वाद भी लिया. शिव शंकर सिंह ने मतदाओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की. शिव शंकर सिंह ने भरोसा दिलाया कि इस बार पूर्वी की जनता से उन्हें। जो प्यार, समर्थन और भरोसा मिल रहा है वह अभूतपूर्व है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार अधिसंख्य मतदाताओं का उन्हें न सिर्फ उन्हें साथ मिलेगा बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान का भी मिलजुल कर प्रयास होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोटर्स ऑन इलेक्शन ड्यूटी श्रेणी के सभी मतदाताओं के सुविधा केंद्र (फैसिलिटेशन सेंटर) का निर्माण नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचपड़ा में किया गया है
    Next Article मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, चंद्रावती नगर में सरयू राय का जनसंपर्क

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.