Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित में किए गए नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो के कार्यों की झलक
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    नाला विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित में किए गए नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो के कार्यों की झलक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित में किए गए नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो के कार्यों की झलक

    शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क,पुल, बिजली ,आबुवा आवास,मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना,कृषि लोन माफी,बिजली बिल माफी सहित विभिन्न क्षेत्र में विधायक रविंद्र नाथ महतो ने किया है काम

    विधायक रविंद्र नाथ महतो का प्रयास ला रहा है रंग, किसानों को पहुंच रहा है फायदा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां के लोग मूलतः अपनी जीवनयापन चलाने के लिए कृषि कार्य पर ही निर्भर है।क्षेत्र में लगभग 90% से भी अधिक लोग कृषि कार्य पर ही निर्भर है।कृषि कर ही लोग अपना जीवनयापन करते हैं।अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक जो कि झारखंड में आदर्श विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रहे रविंद्र नाथ महतो अपने क्षेत्र के किसानों के लिए भी चिंतित है?आज हम बात करेंगे कि नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो अपने क्षेत्र के किसानों के लिए अब तक क्या-क्या किया? क्योंकि ऐसे में हमारा सवाल उनसे करना तो लाजमी है। जब मैं जवाब ढूंढने का कोशिश किया तो मैंने देखा कि रविंद्र नाथ महतो ने किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया गया है।आगे हम आपको बताएंगे आखिर नाला विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन सी योजनाएं किसानों के हित में रविंद्र नाथ महतो के द्वारा लाई गई, इसके साथ हम यह भी बात करेंगे कि इस योजनाओं से नाला विधानसभा के किसानों को कितना लाभ मिल रहा है और आगे भविष्य में भी कितना लाभ मिलेगा। इससे पहले मैं आपको बता दूं कि रविंद्र नाथ महतो किसानों के हित में काफी गंभीर है। किसानों की आई में वृद्धि हो ,किसान स्वावलंबी हो इसके लिए उन्होंने सबसे पहले सिंचाई के क्षेत्र में जोर दिया है ।सिंचाई के क्षेत्र में उन्होंने बड़े-बड़े बांध का निर्माण किया है। इसमें करोड़ों रुपया का खर्च आया है और इससे किसानों को सिंचाई में काफी आसानी भी हो रही है। क्योंकि यहां पर बारिश ज्यादातर समय पर नहीं होती है ।हाल ही में वर्ष 2022 और 2023 में लोगों को पूर्ण रूप से सुखाड़ की स्थिति से गुजरना पड़ता। लेकिन ऐसी स्थिति में रविंद्र नाथ महतो के द्वारा किसानों के हित में दिया गया करोड़ों रुपए का बांधों से अधिकांश किसानों को फसल को बर्बाद होने से बचाया है ।हम यह तो नहीं कह सकते हैं कि 100 में 100% फसल को बर्बाद होने से बचा लिया,लेकिन हां हम इतना जरूर कह सकते हैं की नाला विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश मात्रा में जो बर्बादी होने के कगार पर था किसान वह बड़े-बड़े बांध व तालाब निर्माण की वजह से इस तरह की बड़ी क्षति होने से अपने आप को बचा लिया। आईए आपको हम उनके किसानों के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्य की सूची गिनाते हैं । वैसे तो रविंद्र नाथ महतो ने कृषि क्षेत्र के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य ,विद्युत, सड़क, पुल,अबुआ आवास,मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना,पेयजल सहित विभिन्न भागों के क्षेत्र में अनेकों महत्वपूर्ण काम किए हैं
    ।लेकिन आज हम आपको सिर्फ कृषि क्षेत्र के विषय में महत्वपूर्ण योजनाओं को गिनाएंगे ।बाकी अन्य दिन किसी अन्य किसी क्षेत्र के योजनाओं के बारे में आपको विस्तार पूर्वक बताएंगे। वैसे तो कृषि के क्षेत्र में सभी योजनाओं को गिनाना संभव नहीं है ,लेकिन उसमें से कुछ महत्वपूर्ण काम आपको राष्ट्र संवाद गिना रहा है।

    कृषि के क्षेत्र में इतनी सारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का किया गया संचालन: नाला विधानसभा अंतर्गत सैकड़ो की संख्या में पूराने जलाशयों बांधों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई तथा सिंचाई विभाग के द्वारा कराया गया। सैकड़ो की संख्या में चेक डैम का निर्माण कराया गया। विधायक निधि से कूप मरम्मती तथा विभाग के माध्यम से पेट्रोल पंप सेट किसानों को उपलब्ध कराया गया। अनुसूचित जनजाति पहाड़िया ग्रामों में सौर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कराया गया, जिसमें से नाला विधानसभा अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के सुद्राक्षीपुर ,सोनाहारा, जगन्नाथपुर तारोपेटिया और नाला प्रखंड के मागूरा ,कोलीडीह में इस योजना का निर्माण कराया गया। बिरसा ग्राम हरित योजना के तहत वृक्षारोपण कराया गया ।किसानों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत काफी कम ब्याज में ऋण उपलब्ध कराया गया। किसानों का 2 लाख रूपए तक का ऋण माफ किया गया।

    किसानों की फसलें सुरक्षित रहे इसके लिए भी विधायक रविंद्र नाथ महतो गंभीर: किसानों के फसल सुरक्षित रह सके इसके लिए करोड़ों रुपए की लागत से नाला प्रखंड अंतर्गत सालुका में 5000 मेट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का भी निर्माण कराया गया ।ताकि किसानों के फसलें बर्बाद ना हो। फसलें सुरक्षित रह सके और किसानों को उचित दाम मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोटर्स ऑन इलेक्शन ड्यूटी श्रेणी के सभी मतदाताओं के सुविधा केंद्र (फैसिलिटेशन सेंटर) का निर्माण नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचपड़ा में किया गया है
    Next Article छठ व्रतियों पर विशेष ध्यान दें जिला प्रशासन__ सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.