Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी, मानगो की पदयात्रा में बोले सरयू राय कमल ही सिलेंडर है,सिलेंडर ही कमल है
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी, मानगो की पदयात्रा में बोले सरयू राय कमल ही सिलेंडर है,सिलेंडर ही कमल है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी, मानगो की पदयात्रा में बोले सरयू राय कमल ही सिलेंडर है,सिलेंडर ही कमल है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कहा कि कृपया किसी भ्रम में न पड़ें. इस चुनाव में कमल ही सिलेंडर है और सिलेंडर ही कमल है.

    कदमा के शास्त्रीनगर और रानीकुदर से अपनी पदयात्रा की शुरुआत करते हुए श्री राय विभिन्न इलाकों में गये. लोगों के बीच पर्चा बांटा. उनकी समस्याएं जानी और समझी. उन्होंने लोगों से मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील भी की.

    कदमा के रामनगर में उन्होंने सैकड़ों लोगों से मुलाकात की और पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी ली. वह भाटिया बस्ती भी गए. वहां विगत दिनों एक परिवार में हादसा हो गया था. वह परिजनों को ढाढस बंधाने वहां पहुंचे. यहां से वह साकची के शिवपुरी कोलोनी में पहुंचे. इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पहुंचे. यहां श्री मुंडा की तरफ से काली पूजा का भोग वितरण का आयोजन किया गया था. वहां भोग ग्रहण करने के बाद श्री राय सोनारी के गांधी रोड में जनसंपर्क किया. यहां उन्होंने लोगों को बताया कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) एक है और किसी को किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं पालना है. पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कमल ही सिलेंडर और सिलेंडर ही कमल है. फिर वह सोनारी के ही बच्चा सिंह बस्ती तथा बलराम बस्ती में गए. यहां सैकड़ों लोगों से उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने लोगों से अपील की कि 13 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में बाहर निकल कर वोट करें.

    यहां से श्री राय गुदड़ी बाजार सिनेमा मैदान भांगड़ समिति द्वारा आयोजित आरती में शामिल हुए. आरती के बाद वह लोगों से मिले और उनका हाल-चाल लिया. उनसे भी उन्होंने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. शाम में न्यू सीपी क्लब में उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ बैठक की. सोनारी में ही उन्होंने खूंटाडीह में आयोजित भजन संध्या में हिस्सा लिया. इसके बाद तरूण संघ, सोनारी में श्री राय ने बंगाली समाज के लोगों के साथ बैठक की. यह बैठक खासी अहम थी. इसके बाद श्री राय सोनारी और मानगो में दो स्थानों पर आयोजित चित्रगुप्त पूजा से संबंधित आयोजनों में शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़े मार्जिन से जीतेंगे सरयू रायःमदन सहनी
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेःजमा खान

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.