Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास से ‘गोवर्धन पूजा’ का पर्व मनाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    उन्हों‍ने बताया हालांकि पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में ‘गोवर्धन पूजा’ शुक्रवार को ही मना लिया गया था।

    अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े थे।

    परिक्रमा करने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

     

     

    वहीं जिला एवं नगर प्रशासन से जुड़े अधिकारी विश्राम घाट पर होने वाले विशेष स्नान की व्यवस्था में जुटे रहे। इसके साथ ही रविवार को शहर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर न केवल बाहरी, बल्कि स्थानीय तिपहिया, चौपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई।

    जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेष कुमार पाण्डेय एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी सहित अन्य अधिकारी शहर के सभी प्रमुख मार्गों, यमुना के घाटों, बाजारों आदि की साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की निगराी करते हुए दिखाई दिये।

    नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि विश्राम घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए अवरोधक लगा दिये गये हैं और महिलाओं के लिए शौचालय, खोया-पाया केंद्र तथा विशेष व्यवस्था की गयी है।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 150 और घाटों पर निगरानी के लिए 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यमुना में मोटरबोट पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की बाढ़ इकाई के अधिकारी लगातार निगरानी करेगा रहेंगे।

    पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो जाएगा इसलिए आज से रविवार तक मार्ग परिवर्तित योजना लागू रहेगी।

    उन्होंने बताया कि घाटों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर अवरोधक लगाए जाएंगे और दो से तीन नवम्बर को यमुना की ओर जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित होंगे।

    अधिकारी ने बताया कि केवल पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें – बन्ना गुप्ता
    Next Article डा.अजय ने गोलमुरी,भूईंयाडीह तारकंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.