Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की सुरभि ने मौत के बाद अंगदान कर आठ लोगों को दी नई जिंदगी
    Headlines राष्ट्रीय संवाद विशेष

    दिल्ली की सुरभि ने मौत के बाद अंगदान कर आठ लोगों को दी नई जिंदगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली की कृष्णा नगर निवासी सुरभि ने दुनिया छोड़ने के बाद भी आठ लोगों को नई जिंदगी दी. सुरभि के निधन के बाद उनके अंगदान से आठ जरूरतमंद लोगों में उनके अंग प्रत्यारोपित किए गए.सुरभि के सिर पर पांचवी मंजिल से एक पत्थर आ गिरा था. वह ब्रेन डेड हो गई थीं. सुरभि के परिजनों का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने आठ लोगों को नई जिंदगी दी. सुरभि जैसे 51 अंगदाताओं और उनके परिजनों ने बुधवार को एम्स के अंगदान समारोह में हिस्सा लिया. अंगदान करने वालों को लेकर एम्स ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, प्लेबैक गायक मोहित चौहान और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू मौजूद रहे.कार्यक्रम के दौरान एम्स ने 51 अंगदाताओं को सम्मानित किया. मैरीकॉम ने कहा कि वह भी भविष्य में अंगदान के बारे में सोचेंगी. डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले यदि हम अंगदान से किसी दूसरे को जिंदगी दे जाएं, तो इससे बड़ा पुण्य नहीं हो सकता. अंगदान विभाग की प्रमुख डॉ. आरती विज ने कहा कि देश में जितनी अंग (ऑर्बो) की जरूरत होती है, उतने मिल नहीं पा रहे हैं.

    फेफड़ों का प्रत्यारोपण भी शुरू होगा-

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि एम्स में फेफड़ों के प्रत्यारोपण की सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है. इसका लाइसेंस हमें मिल चुका है. इसके अलावा हम स्कीन (त्वचा) बैंक स्थापित करने जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआधार का गलत नंबर देने पर अब देना होगा जुर्माना
    Next Article न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चलेगी सरकार, शिवसेना का ही सीएम: राउत

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.