Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधार का गलत नंबर देने पर अब देना होगा जुर्माना
    Headlines राष्ट्रीय

    आधार का गलत नंबर देने पर अब देना होगा जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: करदाताओं की सहूलियत के लिए आयकर विभाग ने पैन नंबर के स्थान पर अब 12 अंकों वाले आधार नंबर का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है. ऐसा करते वक्त आपको काफी ऐहतियात बरतने की जरूरत है, क्योंकि अगर आपने गलत आधार नंबर दिया तो आपको 10,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ सकता है. वित्त विधेयक 2019 में पेश आयकर अधिनियम 1961 का नवीनतम संशोधन न केवल पैन की जगह आधार नंबर के इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान करता है, बल्कि गलत आधार नंबर देने पर 10 हजार रुपये के जुर्माने का भी प्रवाधान करता है.जुर्माने का यह नया नियम उन्हीं जगहों पर लागू होता है, जहां पैन की जगह आप आधार नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और जहां आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, पैन नंबर देना अनिवार्य है. उदाहरण स्वरूप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना, बैंक खाता खोलना, डीमैट अकाउंट खोलना और 50 हजार रुपये से अधिक के म्यूचुअल फंड और बॉन्ड खरीदना.

    आधार के नए नियम

    आधार हालांकि यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाता है, लेकिन जुर्माना यूआईडीएआई द्वारा नहीं, बल्कि आयकर विभाग द्वारा लगाया जाता है. आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 272बी के मुताबिक, अगर आयकरदाता पैन के प्रावधानों का पालन करने में नाकाम होता है तो आयकर विभाग जुर्माना लगा सकता है. जुर्माने की रकम हर डिफॉल्ट के लिए 10,000 रुपये होगी.

    इससे पहले, जुर्माना केवल पैन तक सीमित था, लेकिन सितंबर में पैन-आधार इंटरचेंजिबिलिटी का प्रावधान आया तो यह आधार के लिए भी लागू हो गया.

    किन परिस्थितियों में लगेगा जुर्माना

    1- अगर आप पैन के बदले गलत आधार नंबर देते हैं.

    2- अगर आप किसी खास ट्रांजैक्शंस में पैन या आधार नंबर देने में नाकाम होते हैं.

    3- केवल आधार नंबर प्रदान करना ही काफी नहीं है, आपको बायोमेट्रिक आइडेंटिटी को भी ऑथेंटिकेट करना होगा और अगर यह फेल होता है तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा.

    नियमों के तहत, अगर पैन या आधार नंबर सही ढंग से नहीं दिया गया है और उन्हें ऑथेंटिकेट नहीं किया गया है तो बैंकों, वित्तीय संस्थानों इत्यादि पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा, यह बात भी ध्यान रखने वाली है कि अगर आप दो फॉर्म्स में गलत आधार नंबर देते हैं तो आपको हर के लिए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना यानी 20 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप फॉर्म भरते वक्त सतर्कता बरतें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के 15 बागी विधायकों ने ज्वाइन की BJP, पार्टी दे सकती है उपचुनाव का टिकट
    Next Article दिल्ली की सुरभि ने मौत के बाद अंगदान कर आठ लोगों को दी नई जिंदगी

    Related Posts

    बालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण

    October 12, 2026

    काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल

    October 12, 2026

    पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण

    काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल

    पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता

    काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों का विरोध, बोले: जांच हो निष्पक्ष

    भाजपा के प्रदर्शनकारियों के स्वागत के लिए कांग्रेस ने की थी गुलाब के फूल और जलपान की व्यवस्था: रजनीश

    “महिला सम्मान की आवाज को पत्थरों से दबाया नहीं जा सकता” : दिनेश कुमार

    कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार घायल, सिर से निकला खून पत्थरबाजी क

    जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों का विरोध, कम कमाई से नाराज

    जमशेदपुर में राज्य स्तरीय पैरा योगासन चैंपियनशिप संपन्न, 120 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    किस्तों पर खरीदा अवैध हथियार, रकम नहीं चुका पाए तो बेचने निकले; तीन नाबालिग निरुद्ध, एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.