Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुखिया ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिया माँगा समर्थन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुखिया ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिया माँगा समर्थन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुखिया ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिया माँगा समर्थन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला l संवाददाता
    पूर्व मुखिया दंपत्ति ने भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में ग्रामीणों की बैठक कर समर्थन करने की अपील किया। बैठक पोटका विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के बहरा गुटू में हुई। बैठक में पंचायत के कई ग्राम के लोग उपस्थित थे। पूर्व मुखिया दंपत्ति होपना महाली तथा चांदमनी महाली विशेष रूप से उपस्थित थे। विभिन्न ग्रामों के उपस्थित ग्राम प्रधान धीरेन पुराण, क्रिस्टो नायक, सार्थक सरदार, देव व्रत पुराण, हेमंतो भूमिज, त्रिलोचन पटबंदा, मुची नायक, समाई हेंब्रम, राधा रानी पत्रा, राम हेंब्रम को होपना महाली ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर होेपना महाली ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के एक साधारण महिला को भाजपा ने ही राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित करने का मौका दिया। यह हमारे लिए गौरव की बात है। भाजपा का सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में गो गो दीदी योजना को स्वीकृत कर सभी महिलाओं को 2500/ रुपया प्रति माह पेंशन लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केकेंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीणों को निः शुल्क अनाज आवंटित किया गया। परंतु राज्य सरकार उस अनाज को कालाबाजारी करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर है। पोटका के मतदाता वर्तमान विधायक को नकार दिए है। विकास के नाम पर पोटका में लुट मचा हुआ है। इसलिए आने वाले 13 तारीख को भाजपा के समर्थन में अपने मत का प्रयोग करे। ताकि आप अपने प्रत्याशी को मजबूत कर सके। पूर्व मुखिया चांद मनी महाली ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो हमे निःशुल्क चावल दाल दिया जा रहा है वह काला बाजार में बिक्री हो रहा है। पोटका में आधा तेरा आधा मेरा योजना पर ज्यादा जोर देकर विकास को अवरुद्ध किया गया। उन्होंने इससे निजात पाने के लिए भाजपा के मीरा मुंडा को समर्थन करने का अपील की। ग्रामीणों ने भी एक स्वर से हाथ उठाकर मीरा मुंडा को समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में ठाकुर हंसदा, रघु हेंब्रम, देवदत्त पुराण, रणजीत नायक, अशोक नायक, दीपक रजक, अजीत खंडवाल, शंकरनायक, नंदलाल नायक, बासुदेव के अलावा मनोज कुमार सिंह, शंकर पुरान, राजन भगत आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन गुलशन सरदार ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्पण परिवार ने दूसरे दिन बागबेड़ा में दिवाली की खुशियां बांटी
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाम वापसी के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.