Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल
    Headlines बिहार

    बिहार: बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार: बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल
    बलिया। पुलिसकर्मियों से भरी बस मंगलवार की रात खाई में पलट गई. हादसे में 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया. यहां से 10 पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बस में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान थे. सभी पुलिसकर्मी दीपावली और छठ की ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इस दौरान एनएच 31 पर हादसा हो गया.

     

     

    बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन ई कंपनी के जवान प्राइवेट बस से सीवान जा रहे थे. सभी जवानों की ड्यूटी छठ और दीपावली में शांति व्यवस्था बनाने में लगी थी. मंगलवार की रात बलिया के बैरिया इलाके में नेशनल हाईवे 31 पर बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. सभी पुलिस कर्मी वाहन में ही फंस गए.

     

     

    किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. बैरिया पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची. करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी पुलिसकर्मियों को बस से बाहर निकाला गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के गंभीर रूप से घायल 10 पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था. सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में 500 वर्षों बाद रामलला की मौजूदगी में मनाई जाएगी दिव्य दीपावली
    Next Article उत्तरी गाजा में इजराइल के हमलों में 88 लोगों की मौत : अधिकारी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.