Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में 500 वर्षों बाद रामलला की मौजूदगी में मनाई जाएगी दिव्य दीपावली
    Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति

    अयोध्या में 500 वर्षों बाद रामलला की मौजूदगी में मनाई जाएगी दिव्य दीपावली

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अयोध्या में 500 वर्षों बाद रामलला की मौजूदगी में मनाई जाएगी दिव्य दीपावली
    अयोध्या. 500 वर्ष बाद ‘रामलला की मौजूदगी’ में रामनगरी में 35 लाख से अधिक व राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे. बुधवार को दीपों के कीर्तिमान बनने से पहले ही अयोध्या में मेगा शो शुरू हो जाएगा. सुबह से ही अध्यात्म, संस्कृति व परंपरा का अनूठा संगम दिखेगा. इन आयोजनों के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत यूपी के मंत्री भी बनेंगे. अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहला दिव्य दीपोत्सव है. इसका इंतजार बेसब्री से न सिर्फ अयोध्या, बल्कि समूचा उत्तर प्रदेश कर रहा है. पूरी अयोध्या नगरी का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया जा चुका है. रामलला की मौजूदगी में यह पहला और योगी सरकार का आठवां दीपोत्सव है.

     

     

    आयोजन की शुरुआत साकेत महाविद्यालय से होगी. यहां से 18 झांकियां निकलेंगी. इसमें 11 सूचना व सात पर्यटन विभाग की हैं. यह झांकियां रामायण के प्रसंगों पर आधारित रहेंगी. इस दौरान विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी संस्कृति का भी परिचय देंगे. फरुआही, बमरसिया, मयूर, बहरूपिया, अवधी, थारू समेत अनेक लोकनृत्य लोगों को अपनी संस्कृति का परिचय कराएंगे. आतिशबाजी व रंगोली संग शोभायात्रा निकलेगी. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: भाजपा 148, कांग्रेस 103 सीट पर लड़ेगी चुनाव, कुछ सीट पर स्थिति स्पष्ट नहीं

     

     

    दीपोत्सव के नेतृत्वकर्ता, मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस बार भी दोपहर बाद 2:30 बजे तक अयोध्या पहुंच जाएंगे. वह रामकथा पार्क में उतरेंगे. इसके बाद वहां भगवान श्रीराम-सीता के राज्याभिषेक में पहुंचेंगे. सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य मंत्री उनके रथ को खींचेंगे. इसके बाद राज्याभिषेक होगा. मुख्यमंत्री यहां आमजन से मुखातिब भी होंगे.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस बार एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है. यह रिकॉर्ड है सरयू तट पर महाआरती का. शाम को सरयू आरती में1100 बटुक, 157 संत व मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. सभी बटुक एक ही वेशभूषा में नजर आएंगे. तकरीबन 15 मिनट होने वाली आरती में इतनी संख्या में बटुकों का जुटना भी रिकॉर्ड है.

     

     

    शाम के समय ही दीपों को जगमग करने का कार्य शुरू होगा. 25 लाख दीपों को जगमग करने के लिए राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाए गए हैं. इन्हें प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलंटियर्स को दी गई है. शाम तक सभी दीये जल जाएंगे. इसके बाद गिनीज बुक की टीम ड्रोन से गिनती कर आठ बजे तक रिजल्ट घोषित कर देगी.

    अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा. शो के जरिए प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दिव्य दर्शन कर सकेंगे. कार्यक्रम में खासतौर से लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता नजर आएंगे. दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा. इसमें मेड इन इंडिया ड्रोंंस का इस्तेमाल होगा. ड्रोन शो के जरिए रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया और दिखाया जाएगा. पुराने सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडब्ल्यूटीटी चैंपियंस के क्वार्टर फाइनल में मनिका बत्रा को चीन की कियान ने हराया
    Next Article बिहार: बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.