Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फैसले से पहले बढ़ी सबरीमाला की सुरक्षा, राफेल-राहुल गांधी पर भी फैसला आज
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    फैसले से पहले बढ़ी सबरीमाला की सुरक्षा, राफेल-राहुल गांधी पर भी फैसला आज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम: सुप्रीम कोर्ट पर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले और मंडलम मकर विलक्कू उत्सव से पहले सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मंदिर परिसर के आसपास 10 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है. इसके साथ ही 16 नवंबर से वहां पर मंडलम मकर विलक्कू उत्सव शुरू हो रहा है, इस उत्सव को देखते हुए सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही राफेल खरीद की जांच के लिए दायर रिव्यू पिटिशन पर सुप्रीम कोर्ट फैसला देगा.दो महीने तक चलने वाले इस वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कहा कि इस साल तीर्थयात्रा के दौरान सबरीमाला के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी जाएग और 10017 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. केरल पुलिस ने सबरीमाला मंदिर के पास इस उत्सव के लिए 10,017 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. पांच चरणों में होने वाली यह तैनाती 15 नवंबर से शुरू की जाएगी.केरल पुलिस के एडीजीपी एस दर्वेश साहेब को इस सुरक्षा को लेकर मुख्य समन्वयक बनाया गया है.मंदिर 16 नवंबर को मंडला पूजा त्योहार के लिए खुलेगा.सुरक्षा को लेकर की जा रही तैनाती में 24 पुलिस अधीक्षक (एसपी) और सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक के अधिकारी शामिल होंगे. 112 डिप्टी सुपरिटेंडेंट (DySP), 264 सर्किल इंस्पेक्टर (CI) और 1185 सब इंस्पेक्टर/ सहायक सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी सुरक्षा की तैनाती में रहेंगे. सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा में 8402 सिविल पुलिस अफसरों में 307 महिला अफसर भी शामिल होंगी.सीआई, एसआई रैंक की 30 अतिरिक्त महिला पुलिस अफसरों को इस त्योहारी सीजन में लगाया जाएगा.पहले चरण में 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 2551 पुलिसकर्मियों को सन्नीधानम, पांबा, निलाक्कल और इरुमेली में तैनात किया जाएगा. इसे 2 एसपी रैंक के अधिकारी भी होंगे.दूसरे चरण में 30 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 2539 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा.जबकि तीसरे और चौथे चरण में क्रमशः 2992 और 3077 अफसरों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए की जाएगी. वहीं राज्य की स्पेशल ब्रांच से 1560 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को भी सन्नीधानम, पांबा और निलाक्कल में लगाया जाएगा. हालांकि विभाग ने सन्नीधानम में महिलाओं की नियुक्ति को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाटेक फिलिप है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत 222 करोड़ रुपये
    Next Article जीत का सिक्सर लगाने को तैयार रघुवर दास

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.