Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

    *बारिश व तेज हवाओं के बीच लोगों से मिलकर मांगा समर्थन*

    *कई प्रमुख नेताओं एवं गणमान्यजनों से भी की मुलाकात*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता एवं पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों संग सीतारामडेरा मंडल के क्षेत्र विभिन्न इलाकों जैसे ग्वाला बस्ती, नंद नगर और ब्राह्मण टोला में पहुंची, जहां उन्होंने केशव यादव, गोपी साव, जीत बहादुर वर्मा, पींटू kशुक्ला, महावीर यादव, महेन्द्र यादव, किशुन तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, किशन यादव से मुलाकात कर जनसमर्थन प्राप्त किया। इसी तरह, एग्रिको में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के आवास जाकर भी उन्होंने समर्थन प्राप्त किया और उनके परिवार का अभिवादन स्वीकार किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोग उनकी सादगी और विनम्रता से काफी प्रभावित दिखे। कई घरों की महिलाओं ने पूर्णिमा का आरती-तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प व अंग वस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

    वहीं, जनता से मिल रहे अपार समर्थन से उत्साहित पूर्णिमा दास ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनता के आशीर्वाद से वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किए गए विकास कार्यों को नये सिरे से प्रारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं विधायक या नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बहन, बेटी और सेविका के रूप में हर सुख-दुख में लोगों के बीच रहूंगी।

    पूर्णिमा का जनसंपर्क अभियान देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    इसी बीच, पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भी विभिन्न मंडल क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के निमित्त उत्साह के साथ अपने सुझाव दिए और चुनावी रणनीति बनाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर युवा को रोजगार मिलेगा हर मां और बहन को सम्मान मिलेगा ,मोहल्ला क्लीनिक मिलेगा:चंदन यादव
    Next Article CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2024:सुरक्षित भविष्य की दिशा में” विषय पर CII झारखंड सेफ्टी टॉक का आयोजन किया गया

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.