Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घातक प्रदूषण के कारण दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    घातक प्रदूषण के कारण दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर घातक को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 14 और 15 नवंबर को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. उधर दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली के स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की है. सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा है, उत्तर भारत में पराली प्रदूषण के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल और परसों गुरुवार एवं शुक्रवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है.नेत्ररोग विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी (NCR) में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने से लोग एलर्जी, आंखों में जलन और खुजली सहित कई तरह की समस्याएं लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं. आंख रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है. दिल्ली नेत्र केंद्र और सर गंगाराम अस्पताल के एक नेत्ररोग विशेषज्ञ इकेडा लाल के अनुसार, आंखों में एलर्जी और इससे संबंधित अन्य समस्याओं का प्रमुख कारण हवा में धूल और धुआं की मात्रा अधिक होना है.लाल ने कहा, हम आंखों का लाल होना, खुजली, पानी आने की शिकायत के साथ आने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं. आंखों में सूखापन वाले मरीजों को उच्च प्रदूषण के चलते अधिक सूखापन महसूस हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आंखों की समस्या के साथ आने वाले मरीजों की संख्या में नेत्र रोग विशेषज्ञों को 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है.एम्स में नेत्र रोग विशेषज्ञ के शिक्षक राजेश सिन्हा ने कहा, बढ़ते प्रदूषण के कारण सूखी आंख और नेत्र संबंधी एलर्जी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. सूखापन और एलर्जी से ग्रस्त होकर कई सामान्य आंखों में भी इसके चलते असुविधा पैदा हो रही है और आंखों में परेशानियां आने की शिकायतें बढ़ाती जा रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article व्लादिमीर पुतिन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, शी जिनपिंग से भी करेंगे भेंट

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.