Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्लादिमीर पुतिन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, शी जिनपिंग से भी करेंगे भेंट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    व्लादिमीर पुतिन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, शी जिनपिंग से भी करेंगे भेंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रासीलिया: ब्राजील में हो रहे ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात बुधवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया में हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 11वें ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील की राजधानी पहुंचे. पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात हो चुकी है.अब पीएम ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भेंट करेंगे. वह ब्रिक्स (BRICS) व्यापार फोरम के समापन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुती कार्यक्रम और ब्राजील के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे. 11 ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन का थीम नवाचार भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि है. भारत से एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी वहां ब्रिक्स (BRICS) व्यापार फोरम में हिस्सा लेगा. 14 नवंबर को, सभी नेता एक प्रतिबंधित सत्र में हिस्सा लेंगे, जोकि एक बंद दरवाजे के अंदर चलने वाला सत्र होगा.मोदी बाद में ब्रिक्स (BRICS) प्लेनरी बैठक में भाग लेंगे, जहां नेता अपने देश के आर्थिक विकास के लिए अंतर-ब्रिक्स (BRICS) सहयोग के बारे में चर्चा करेंगे. इस बीच व्यापार और निवेश एजेंसियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे, जिसके बाद एक ब्रिक्स (BRICS) संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. मोदी ने इससे पहले मंगलवार को ट्वीट किया था, मैं इस वर्ष 13 और 14 नवंबर को ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लूंगा.सम्मेलन का थीम नवाचार भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि है. मैं ब्रिक्स (BRICS) नेताओं के साथ विविध विषयों पर व्यापक सहयोग के संबंध में चर्चा को लेकर आशान्वित हूं. उन्होंने कहा था कि ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन से इतर, वह ब्रिक्स (BRICS) व्यापार फोरम को संबोधित करेंगे और इसके साथ ब्रिक्स (BRICS) व्यापार परिषद और न्यू डेवलपमेंट बैंक के अधिकारियों से संवाद करेंगे. ब्रिक्स (BRICS) विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्था के एक समूह है. इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघातक प्रदूषण के कारण दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे
    Next Article खुशहाल बचपन हमारी सोच का संकल्प बने

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.