Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू 24 अक्टूबर को नामांकन पत्र करेंगी दाखिल
    Headlines

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू 24 अक्टूबर को नामांकन पत्र करेंगी दाखिल

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू आगामी 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से पूर्णिमा साहू औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान सीतारामडेरा और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता भालूबासा हरिजन स्कूल के मैदान में एवं टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची के हजारों युवा एवं महिला कार्यकर्ता साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान, आमबगान में एकत्रित होंगे। वहां से विशाल जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुँचने के बाद, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले, पूर्णिमा साहू भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत करेंगे।

    नामांकन सभा एवं जुलूस की व्यापक सफलता एवं चुनावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा पुर्वी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रत्याशी पूर्णिमा दास के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले के वरीय नेताओं, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में नामांकन सभा एवं चुनावी अभियान को लेकर गहन विचार-विमर्श किया और रणनीति बनाई गई, इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू के नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। यह केवल नामांकन नहीं है बल्कि क्षेत्र के भविष्य को लेकर हमारा मजबूत संकल्प है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव को ऐतिहासिक जीत में बदलें और राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि जो जमशेदपुर औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। पिछले पाँच वर्षों में विकास की गति पूरी तरह रुक गई है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने सिर्फ वादे किए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। जनता को छलने और गुमराह करने की राजनीति जमशेदपुर और पूरे राज्य में हावी है।

    पूर्णिमा दास ने मौजूदा झामुमो-कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस गठबंधन ने सिर्फ सत्ता की राजनीति की है, जबकि जनता के असली मुद्दे नजरअंदाज किए गए।

    पूर्णिमा दास ने कहा कि अगर भाजपा सरकार में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। हमारा एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है। हमारा प्रयास है कि पुर्वी क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, आधुनिक स्कूलों और अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलें। रोजगार के नए अवसर पैदा हों, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने जब तक क्षेत्र का नेतृत्व किया, तब तक हर नागरिक को विकास के लाभ मिले। अब समय आ गया है कि झूठ और भ्रम की राजनीति को खत्म कर फिर से विकास कार्यों को तेज किया जाए।
    बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, भरत सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, खेमलाल चौधरी, कल्याणी शरण, शैलेन्द्र राय, पप्पू सिंंह, बबुआ सिह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, पोरेश मुखी, सागर राय, मंजीत सिंह, कमलेश सिंह, काजू शांडिल्य, अखिलेश चौधरी, संतोष ठाकुर, रूबी झा, राम नगीना यादव, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, धीरज पासवान, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमेश नाग, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, सन्नी संघी समेत मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा पूर्वी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत वरुण महतो से किया मुलाकात, सांसद की धर्मपत्नी ने तिलक लगाकर व्यक्ति किया शुभकामनाएं।
    Next Article छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है: रघुवर दास

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.